{"_id":"59d937fc4f1c1bf4688b49d5","slug":"at-the-slow-pace-of-procurement-of-rice-paddy-warning-to-adverse-five-five-district-managers","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद की धीमी गति से कमिश्नर खफा पांच जिला प्रबंधकों को प्रतिकूल प्रविष्ट, 10 को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद की धीमी गति से कमिश्नर खफा पांच जिला प्रबंधकों को प्रतिकूल प्रविष्ट, 10 को चेतावनी
बरेली।
Updated Sun, 08 Oct 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धीमी धान खरीद पर कमिश्नर डा.पीवी जगनमोहन ने नाराजगी जताते हुए पांच जिला प्रबंधकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। दस जिला प्रबंधकों को चेतावनी पत्र जारी करने के लिए भी कहा है। आयुक्त सभागार में मंडल के सभी धान खरीद अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि यदि यही हाल रहा तो धान खरीद के मामले में हम सब से पीछे रह जाएंगे।
इस साल पीलीभीत और शाहजहांपुर में धान की अच्छी पैदावार हुई है लेकिन दोनों जिलों के पांच क्रय केंद्रों पर धान का एक दाना भी नहीं खरीदा जा सका है। कमिश्नर ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पांच एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को प्रतिकूल प्रविष्टि और दस को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए हैं। मंडल में 9 एजेंसियां धान खरीद कर रही हैं। पीलीभीत में मार्केटिंग को छोड़कर शेष एजेंसियों के अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि और चेतावनी दी गई हैं। कमिश्नर ने कहा है कि खरीद से जुड़े आला अफसर केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ साक्ष्य के रूप में फोटो भी भेजें। संयुक्त निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि किसान सहायकों के माध्यम से किसानों को धान सुखाकर लाने के लिए जागरूक किया जाए। कमिश्नर ने बताया कि मंडल में 12 लाख मैट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है जो प्रदेश का एक चौथाई है। इसे पूरा करें। धान खरीद में लगे कर्मचारी खरीद अवधि में विशेष कारणों को छोड़कर अवकाश न लें। यदि कोई स्वस्थ कर्मी बहाने से मेडिकल लीव लेते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। धान खरीद में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।