फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Associate of rape accused released

Bareilly News: दुष्कर्म के आरोपी के सहयोगी को छोड़ने का आरोप, शिकायत

Fri, 26 Jul 2024 05:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Associate of rape accused released
आंवला। किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी के सहयोगी आरोपियों पर पुलिस द्वारा मोटी रकम लेकर छोड़े जाने का आरोप लगाकर पीड़िता के पिता ने एसडीएम से शिकायत की है। साथ ही कार्रवाई न होने की दशा में 29 जुलाई को परिवार सहित तहसील गेट के सामने आमरण अनशन की चेतावनी भी है। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी के अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया और जबरदस्ती कई बार दुष्कर्म किया, जब बेटी गर्भवती हो गई तो उसे बीच रास्ते में जबरदस्ती लोडर गाड़ी में डालकर आरोपी अपने सहयोगी के साथ आंवला-बिसौली रोड पर ले गया। एक महिला डॉक्टर की मदद से बेटी का दो माह का गर्भपात करा दिया। मामले में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को तो जेल भेज दिया लेकिन सहयोगी युवक व गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में एसडीएम नहने राम ने आश्वासन देते हुए बताया कि मामले की जांच सीओ के द्वारा की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed