फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Assistant Consolidation Officer accused of demanding huge amount of money

Bareilly News: सहायक चकबंदी अधिकारी पर मोटी रकम मांगने का आरोप

Thu, 27 Nov 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Assistant Consolidation Officer accused of demanding huge amount of money
दुनका। मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव दुनका के किसानों ने सहायक चकबंदी अधिकारी पर मोटी रकम मांगने का आरोप लगाकर डीएम सहित आलाधिकारियों से शिकायत की है। ग्रामीण रामकिशोर, रामेंद्र, सेवाराम, सुरेश चंद्र, सलीम मुंशी अली, यासीन अहमद ने शिकायत में बताया कि गांव सुल्तानपुर में डेढ़ साल से चकबंदी कार्य चल रहा है। उनकी भी जमीन गांव सुल्तानपुर में है। सन् 1935 से उनके नाम खतौनी अभिलेखों में दर्ज हैं। जमीन को जोत-बो रहे हैं। 20 नवंबर को सहायक चकबंदी अधिकारी आदि के साथ गांव सुल्तानपुर गए थे। किसानों के साथ मीटिंग की थी, जिसमें वह लोग भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मीटिंग के बाद उनसे उनका कार्य कराने के लिए रुपये मांगे गए हैं। इस मामले में सहायक चकबंदी अधिकारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed