फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Assistant accused of irregularities in bill amendment missing without leave

Bareilly News: बिल संशोधन में गड़बड़ी का आरोपी सहायक बिना छुट्टी के लापता

Wed, 05 Feb 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Assistant accused of irregularities in bill amendment missing without leave
बरेली। बिजली निगम में तैनात बिलिंग कार्यकारी सहायक निमिष कुमार बिना छुट्टी स्वीकृत कराए लापता हो गया है। पहले से भी उसके खिलाफ राजस्व में गड़बड़ी की कई शिकायतें हैं।
विज्ञापन

वह अधिकारियों की कॉल भी रिसीव नहीं कर रहा है। अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने नोटिस जारी कर उससे तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण प्रथम मनोज कुमार के कार्यालय में तैनात निमिष कुमार के खिलाफ पहले से जांच चल रही है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने अधिशासी अभियंता प्रथम को भेजे पत्र में कहा है कि निमिष कुमार को दो बार कॉल की गई, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक लेखाकार से संपर्क करने पर पता चला कि वह अवकाश पर है, जबकि उसका अवकाश स्वीकृत नहीं था। लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि वह राजस्व में गड़बड़ी कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed