फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Assets worth Rs 5.29 crore of Saddam and Lalla Gaddi confiscated

Bareilly News: सद्दाम और लल्ला गद्दी की 5.29 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Wed, 26 Feb 2025 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Assets worth Rs 5.29 crore of Saddam and Lalla Gaddi confiscated
बरेली। माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले अब्दुल समद उर्फ सद्दाम और उसके सहयोगी मोहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी की संपत्ति मंगलवार को कुर्क कर दी गई। दोपहर के समय पुलिस प्रशासन की टीम हरुनगला पहुंची, जहां उनकी 5.29 करोड़ रुपये की संपत्ति के रूप में तीन बीघा जमीन पर बैनर लगाकर मुनादी कर दी गई।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य की रिपोर्ट के आधार पर डीएम रविंद्र कुमार ने सद्दाम और लल्ला गद्दी की आपराधिक गतिविधियों के आधार पर उनके खिलाफ कुर्की नोटिस जारी किया था। पुलिस ने सोमवार को इसे तामील कराया था। लल्ला गद्दी इन दिनों जमानत पर है तो उसे पुलिस ने उसके घर जाकर और बदायूं जेल में बंद सद्दाम को वहां जाकर नोटिस तामील कराया गया। इसके बाद टीम मंगलवार दोपहर हरुनगला पहुंची। वहां इनकी काली कमाई से खरीदी गई तीन बीघा जमीन को सरकार के पक्ष में कुर्क कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर प्रमोद कुमार, सीओ तृतीय देवेंद्र कुमार व बिथरी इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने इस जमीन को चिह्नित करके मुनादी की कि जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर सद्दाम और लल्ला गद्दी की हरुनगला स्थित 5.29 करोड़ रुपये की जमीन कुर्क करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एसडीएम सदर को संपत्ति का प्रशासक नियुक्त किया गया है। इस जमीन की खरीद फरोख्त या बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी और संबंधित लोग इसके लिए खुद ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन लिखाई थी गुर्गों के नाम जमीन
बिथरी थाने के इंस्पेक्टर क्राइम वेद सिंह ने गैंगस्टर के मुकदमे की विवेचना की थी। विवेचक के मुताबिक अशरफ के बरेली जिला जेल में रहने के दौरान उसका साला सद्दाम खुश्बू एन्क्लेव में किराये का मकान लेकर करीब दो साल से ज्यादा समय तक रहा था। वह जेल में अशरफ से लोगों की अवैध मुलाकात कराने के साथ ही उसे सुख सुविधाएं मुहैया कराता था। उसने अतीक अशरफ गिरोह की प्रयागराज व अन्य जगहों की काली कमाई को बरेली में जमीन व अन्य धंधों में लगाया। इसी सिलसिले में सद्दाम व लल्ला गद्दी ने हरुनगला निवासी भगवान सिंह की तीन बीघा जमीन एक करोड़ रुपये में दबाव डालकर खरीद ली। इन लोगों ने इस जमीन को अपने नाम न कराकर अपने खास गुर्गे जाहिद निवासी बाकरगंज व इलियास निवासी आजम नगर के नाम एग्रीमेंट कराया था। इस जमीन की वास्तविक कीमत पांच करोड़ से ज्यादा है, इस जमीन पर गिरोह प्लॉटिंग की तैयारी कर रहा था कि सद्दाम व लल्ला गद्दी के खातों से रुपये लेनदेन का रिकाॅर्ड मिलने पर जमीन सौदे का मामला खुल गया। अमर उजाला ब्यूरो

-----

- पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने सद्दाम व लल्ला गद्दी की अवैध कमाई से संबंधित तीन बीघा जमीन को कुर्क कर लिया है। यहां कुर्की का आदेश लिखा बैनर व होर्डिंग लगा दिया गया है। इस प्रकरण में आरोपियों के अन्य सहयोगी जाहिद, इलियास व राशिद आदि की संलिप्तता के संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है, वहीं गिरोह की अन्य संपत्ति की जांच भी की जा रही है ताकि उसे भी सरकार के पक्ष में कुर्क किया जा सके। - अनुराग आर्य, एसएसपी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed