फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Assembly elections: Now 97 candidates in nine seats of Bareilly

विधानसभा चुनावः बरेली की नौ सीटों पर अब 97 उम्मीदवार

Tue, 01 Feb 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections: Now 97 candidates in nine seats of Bareilly
Indian General Election 2019 illustration vector image - फोटो : Getty Images/iStockphoto
बरेली। विधानसभा चुनाव में ताल ठोंक रहे 14 उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना नाम वापस ले लिया। अब बरेली की नौ विधानसभा सीटों से कुल 97 उम्मीदवार मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद निर्दलीय, गैर पंजीकृत और पंजीकृत दलों के उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। नाम वापसी के बाद कैंट सीट से सर्वाधिक 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि भोजीपुरा से सबसे कम पांच प्रत्याशी हैं। इसके अलावा आंवला सीट से 10, बहेड़ी और बरेली शहर से 11-11, बिथरी चैनपुर से 14, फरीदपुर से 12, मीरगंज से सात और नवाबगंज से 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए 21 से 28 जनवरी तक नामांकन हुए। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच हुई तो 27 नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से खारिज हो गए। शेष बचे 111 उम्मीदवारों में से 14 ने सोमवार को अपना नाम वापस ले लिया। अब चुनाव मैदान में 97 उम्मीदवार बचे हैं। नामांकन वापस लेने वालों में कैंट से मोहम्मद रिजवान अंसारी, सीताराम, प्रवीण सिंह ऐरन, आंवला से मनोरमा, आशीष मौर्य, फरीदपुर से मीरा सिंह, बहेड़ी से आमिर रजा, बरेली शहर से मोहम्मद रईस बेग, रागिनी अग्रवाल, नवाबगंज से सुनीला गंगवार ने परचा वापस ले लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा बिथरी से नगीना बेगम, अमन कुमार, भोजीपुरा से आयशा इस्लाम और रेखा ने अपना नाम वापस ले लिया। अपराह्न तीन बजे तक नामांकन वापस होने के बाद शेष सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि नौ विधानसभा सीटों में से सिर्फ मीरगंज से किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला - सपा से पं. राधाकृष्ण शर्मा, बसपा से लक्ष्मण प्रसाद, विकासशील इंसान पार्टी से शिवदास वर्मा, कांग्रेस से ओमवीर, बहुजन मुक्ति पार्टी से मक्खन, आजाद समाज पार्टी से मुईन उद्दीन, आम आदमी पार्टी से राम सिंह मौर्य, भाजपा से धर्मपाल सिंह, निर्दलीय जीराज सिंह और देवेंद्र मैथिल।
बहेड़ी - बसपा से आसे राम, कांग्रेस से संतोष, भारतीय सुभाषसेना से धर्मपाल, भाजपा से छत्रपाल सिंह, आम आदमी पार्टी से आसिफ रजा, आजाद समाज पार्टी से जितेंद्र पाल सिंह, समाजवादी पार्टी से अताउर रहमान, निर्दलीय छत्रपाल, अजय गंगवार, दुष्यंत कुमार, फरीदा रहमान।
बरेली शहर - एआईएमआईएम से शहीम खां उर्फ राजू, बसपा से ब्रह्मानंद शर्मा, कांग्रेस से कृष्णकांत शर्मा, आम आदमी पार्टी से कृष्णा भारद्वाज, जनशक्ति एकता पार्टी से अमित खंडेलवाल, भाजपा से डॉ. अरुण कुमार, सपा से राजेश कुमार अग्रवाल, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल से जावेद हुसैन, आजाद समाज पार्टी से राफिया शबनम, वंचित समाज इंसाफ पार्टी से साफिया खातून, निर्दलीय एडवोकेट राकेश अग्रवाल।
बरेली कैंट - जनशक्ति एकता पार्टी से विनोद कुमार, कांग्रेस से मोहम्मद इस्लाम अंसारी, बसपा से अनिल कुमार, सपा से सुप्रिया ऐरन, शिवसेना से राम गोपाल, वंचित समाज इंसाफ पार्टी से रहीस मियां, भाजपा से संजीव कुमार अग्रवाल, प्रगतिशील लोक मंच से कृष्णपाल, पीस पार्टी से शहनाज बेगम, आजाद समाज पार्टी से सुनील कुमार, आम आदमी पार्टी से शिवरी नागवंशी, जनसेवा सहायक पार्टी से विष्णु, निर्दलीय आदर्श कुमार गुप्ता, मोहम्मद नफीस, चंद्र भोज पाठक।
भोजीपुरा - भाजपा से बहोरन लाल मौर्य, सपा से शहजिल इस्लाम अंसारी, कांग्रेस से सरदार खान, आम आदमी पार्टी से महेंद्र सिंह, बसपा से योगेश कुमार।
बिथरी चैनपुर - कांग्रेस से अलका सिंह, आम आदमी पार्टी से पप्पू सागर, आजाद समाज पार्टी से अहमद हुसैन, सपा से अगम कुमार मौर्य, भाजपा से राघवेंद्र शर्मा, बसपा से आशीष पटेल, एआईएमआईएम से तौफीक, कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया से सतीश कुमार सिंह, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी से प्रीति कश्यप, निर्दलीय मनोज सिंह, देवेंद्र कुमार, सुरेश गिरि, संघ प्रिय, अब्दुल फहीम।
फरीदपुर - आम आदमी पार्टी से जनक प्रसाद, वंचित समाज इंसाफ पार्टी से प्रेमपाल सागर, कांग्रेस से विशाल सागर, लोक दल से अमिश सागर, बहुजन मुक्ति पार्टी से सुशील कुमार गौतम, जनसेवा सहायक पार्टी से उल्फत, सपा से विजयपाल सिंह, बसपा से शालिनी सिंह, भाजपा से प्रो. श्याम बिहारी लाल, निर्दलीय महेंद्र, प्रियंका कुमारी, सुनीता सिंह।
मीरगंज - आम आदमी पार्टी से योगेश कुमार, सपा से सुल्तान बेग, भाजपा से डॉ. डीसी वर्मा, बसपा से कुंवर भानुप्रताप सिंह, कांग्रेस से मोहम्मद इलियास, वंचित समाज इंसाफ पार्टी से लईक अहमद मंसूरी, निर्दलीय जावेद खान।

नवाबगंज - बसपा से यूसुफ खान, बहुजन मुक्ति पार्टी से मोहम्मद सलीम, भारतीय सुभाष सेना से रतन लाल, कांग्रेस से उषा देवी गंगवार, आम आदमी पार्टी से सुनीता गंगवार, आजाद समाज पार्टी से राशिद अली, भाजपा से डॉ. एमपी आर्य, सपा से भगवत सरन गंगवार, निर्दलीय उमेश कुमार, कोमिल प्रसाद, लेखराज गंगवार, मीनाक्षी गंगवार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed