{"_id":"6351ba70533a6c332542a365","slug":"assault-on-man-by-gun-bareilly-news-bly501510366","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: जमीन के विवाद में जरी कारोबारी के भाई को मारी गोली, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: जमीन के विवाद में जरी कारोबारी के भाई को मारी गोली, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Fri, 21 Oct 2022 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:45 AM IST
सार
पुलिस ने घायल मुर्सलीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हार्टमन पुल के पास रहने वाले जरी कारोबारी इदरीस के मुताबिक सीबीगंज के अटा कायस्थान में उनकी फार्म है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में जमीन विवाद में जरी कारोबारी के भाई को गोली मार दी। गोली उनके कंधे में लगी है। पुलिस ने घायल मुर्सलीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हार्टमन पुल के पास रहने वाले जरी कारोबारी इदरीस के मुताबिक सीबीगंज के अटा कायस्थान में उनकी फार्म है।
विज्ञापन
उनका चचेरा भाई मुर्सलीन उनके साथ रहता है और गाड़ी चलाता है। सीबीगंज के अटा कायस्थान में रहने वाले कुछ लोगों से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को वह अपनी फार्म पर गए थे। वहां से लौटते समय रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच जमीन के विवाद में रंजिश मानने वाले तीन आरोपी बाइक से आए और फायर कर दिया।
विज्ञापन
गोली चचेरे भाई मुर्सलीन के कंधे में लगी। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना सीबीगंज पुलिस को दी गई। पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां उसे भर्ती कर लिया गया है। सीबीगंज पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन