फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Assassination Massacre: Finger not sent fingers and blood trail on FSL

आसमां हत्याकांडः एफएसएल भेजे चाकू पर नहीं मिले उंगलियों और खून के निशान

Sun, 23 Feb 2020 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Assassination Massacre: Finger not sent fingers and blood trail on FSL
आसमां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला, बरेली

पुलिस अब दूसरा चाकू जांच के लिए भेजेगी एफएसएल

विज्ञापन
बरेली। हजियापुर में दिन दहाड़े हुई महिला की गला काटकर हत्या के बाद पुलिस ने छानबीन के दौरान उसके घर से दो चाकू बरामद किए थे। इनमें से एक चाकू जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया था, लेकिन उस पर न तो उंगलियों के निशान मिले और न ही खून का कोई धब्बा पाया गया। अब रविवार को पुलिस ने दूसरा चाकू जांच के लिए एफएसएल भेजा है।

बारादरी क्षेत्र के हजियापुर की आसमां की 12 फरवरी को दिनदहाड़े गला काटकर हत्या कर दी गई थी। छानबीन में पुलिस ने घर से ही दो चाकू बरामद किए थे। परिवार के लोगों से पूछताछ में संपत्ति के विवाद में हत्या की बात सामने आई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में आसमां के भाई कयूम अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में उसने घर में भट्ठी के पास पड़े चाकू से आसमां का गला काटने की बात कबूली थी। मौके पर पहले मिला एक चाकू फोरेंसिक जांच में साफ पाया गया है। अब पुलिस ने रविवार को दूसरा चाकू जांच को भेजा है। पुलिस का मानना है कि दूसरे चाकू पर खून और उंगलियों की निशान मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed