फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ASR Academy became champion in Taekwondo

Bareilly News: ताइक्वांडो में एएसआर अकादमी बनी चैंपियन

Sun, 03 May 2026 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 03 May 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
ASR Academy became champion in Taekwondo
बरेली में नकटिया स्थित गोल्डन गार्डन में बरेली ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न स्कूलों और अकादमियों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप के ओवरऑल परिणामों में एएसआर ताइक्वांडो अकादमी ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 20 स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन




अल्मा मातेर स्कूल 18 पदकों के साथ रनर-अप रहा, जबकि नालंदा पब्लिक स्कूल ने 12 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरा रनर-अप स्थान प्राप्त किया। बाबा इंटरनेशनल स्कूल को तीसरा रनर-अप घोषित किया गया। इस दौरान सब-जूनियर वर्ग के छोटे बच्चों के मुकाबले विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्होंने रिंग में अपनी बेहतरीन किक और बचाव तकनीक से सभी को प्रभावित किया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में कैडेट बॉयज 41 किग्रा वर्ग में अथर्व सिंह ने स्वर्ण, अंशु ने रजत जबकि रजत राजपूत और हिमांशु ने कांस्य पदक जीता। 37 किग्रा वर्ग में विधिक गौतम पहले और यश पटेल दूसरे स्थान पर रहे। 33 किग्रा वर्ग में विशाल बाबू ने स्वर्णिम सफलता हासिल की, जबकि मोहित को रजत और आरव व मोहम्मद लारेब को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 45 किग्रा वर्ग में हर्ष गुप्ता ने गोल्ड, रजत ने सिल्वर और आयुष गुप्ता व यश गंगवार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
विज्ञापन




कैडेट गर्ल्स 55 किग्रा में अनिशिका पटेल ने स्वर्ण और वैष्णवी अधिकारी ने रजत पदक जीता। 51 किग्रा वर्ग में श्रेया सिंह ने प्रथम, सिद्धि जोशी ने द्वितीय और रिद्धि व अराव्या पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 41 किग्रा वर्ग में गुंजन ने सोना जीता, जबकि मनाली सरकार ने चांदी और हिमांशी नाथ व अंशी ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर गर्ल्स 46 किग्रा में आराध्या गौतम ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, सब-जूनियर गर्ल्स 26 किग्रा वर्ग में अंदलीब ने स्वर्ण, मोहिनी मौर्य ने रजत और आकृति ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन




जूनियर बालक वर्ग के 45 किग्रा भार वर्ग में रोहित राजपूत ने स्वर्ण और अक्षय शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया। 51 किग्रा वर्ग में जय गुप्ता ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया, जबकि दक्ष कश्यप ने सिल्वर और सुमित गौतम व शिवम पाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. अतुल श्रीवास्तव और गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. आदेव दोशी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed