फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teacher convicted of misdeeds student sentenced to 10 years in prison

बरेली: छात्रा से दुष्कर्म करने के दोषी शिक्षक को 10 साल की कैद, पीड़िता के गर्भवती होने पर खुला था राज

Sun, 23 Aug 2026 12:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 23 Aug 2026 12:29 PM IST
सार

बरेली में छात्रा से दुष्कर्म करने के दोषी शिक्षक को कोर्ट ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। उस पर 15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। शिक्षक ने कोचिंग सेंटर में छात्रा से दुष्कर्म किया था। पीड़िता गर्भवती हो गई थी, तब शिक्षक की करतूत का खुलासा हुआ था।  

विज्ञापन
Teacher convicted of misdeeds student sentenced to 10 years in prison
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट हेमेंद्र कुमार सिंह ने 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म के दोषी शिक्षक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के चेतराम फाटक गुलाब नगर निवासी दीपक अभय सक्सेना को 10 साल की कैद और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को दो माह अतिरिक्त जेल में रहना होगा। 

विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने जून 2018 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी दीवानखाना चौराहा शाहबाद स्थित दीपक अभय सक्सेना की कोचिंग में पढ़ने जाती थी। छह जून 2018 को उनकी बेटी की पेट में दर्द उठा। जांच कराने पर डॉक्टर ने बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। इस बारे में पूछने पर बेटी ने बताया कि नवंबर 2017 में दीपक ने अन्य छात्र-छात्राओं को घर भेज दिया था। उसे यह कहकर रोक लिया कि वह अपना काम पूरा करने के बाद कोचिंग से घर जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तोताराम की हुई रजिया: हरदोई की युवती ने बदला धर्म, बरेली में प्रेमी के साथ किया विवाह; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दीपक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी थी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो तुम्हारे माता-पिता को जान से मार दूंगा। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में चार्जशीट दाखिल की। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने आठ गवाह पेश किए। मेडिकल जांच रिपोर्ट, पीड़िता और गवाहों के बयानों के आधार पर कोर्ट ने शिक्षक को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। 

अभियोजन और बचाव पक्ष में हुई तीखी बहस
विशेष लोक अभियोजन ने तर्क किया कि अगर एक शिक्षक ऐसा गुनाह करता है तो समाज में गलत संदेश जाएगा। शिक्षकों पर कोई कैसे भरोसा करेगा। उन्होंने दोषी को उम्रकैद की सजा दिए जाने की मांग की। दरअसल, कोचिंग के जिस कमरे में छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था, उसमें शिक्षक ने ताला डाल दिया था। ऐसे में कमरे के अंदर का नक्शा-नजरी नहीं बन सका। विवेचक ने कमरे के बाहर चौहद्दी का नक्शा-नक्शा नजरी बनाया और दो गवाहों के बयान दर्ज किए। बचाव पक्ष ने विवेचना पर सवाल उठाए। हालांकि, कोर्ट ने नक्शा-नजरी को सही पाया। 

गैंगस्टर एक्ट के दोषी को दो साल की कैद
स्पेशल जज संतोष कुमार यादव ने गैंगस्टर एक्ट के दोषी बारादरी थाना क्षेत्र के संजयनगर निवासी संजय मौर्य को दो साल की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को 10 दिन अतिरिक्त जेल में रहना होगा। कोतवाली के तत्कालीन निरीक्षक सुधीरपाल धामा ने 29 जून 2010 को संजय मौर्य के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में जांच के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी। सुनवाई के दौरान आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए कम से कम सजा की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed