फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Asha worker who went for survey was beaten by her husband

Bareilly News: सर्वे करने गई आशा कार्यकर्ता को पति ने पीटा

Sat, 26 Jul 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Asha worker who went for survey was beaten by her husband
भोजीपुरा। मायके में रह रही आशा कार्यकर्ता भाई के साथ गांव में सर्वे करने गई तो पति ने अपने परिजनों की मदद से पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव जनक जागीर निवासी शिशुपाल की पत्नी चमेली देवी आशा कार्यकर्ता है। दहेज के लिए उसे ससुराल से निकाल दिया गया था। पीड़िता अपने मायके भोजीपुरा के ही गांव जादौंपुर में रह रही थी। विवाहिता बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर गांव में सर्वे करने के लिए अपने भाई हरीश कुमार के साथ गई थी। तभी शिशुपाल को पता चल गया। आरोप है कि शिशुपाल अपने परिजनों को लेकर पहुंच गया और लाठी-डंडों से उसे पीट दिया। बचाने आए विवाहिता के भाई हरीश कुमार को भी पीटा गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति शिशुपाल, जेठ जयवीर, मोर सिंह, जेठानी विमला देवी, पत्नी जयवीर, सास प्रेमवती के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed