{"_id":"68853763477e1282710d076a","slug":"asha-and-anm-who-came-to-vaccinate-were-beaten-up-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102113-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टीका लगाने पहुंची आशा व एएनएम से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टीका लगाने पहुंची आशा व एएनएम से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
फरीदपुर। कस्बे के मोहल्ला परा में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगाने पहुंचीं आशा और एएनएम को महिलाओं ने चप्पल से पीट दिया। इससे गुस्साए फरीदपुर अर्बन हॉस्पिटल के डॉक्टर, आशा और एएनएम आदि शनिवार करीब चार बजे थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
एएनएम अनुराधा यादव ने पुलिस को बताया कि कस्बे के मोहल्ला परा खजांची वाली गली निवासी आशा राखी शर्मा के साथ वह उनकी बैठक में टीकाकरण शिविर लगाया था। शिविर में चांदनी बी पत्नी मोहम्मद हसीब, जेवा पत्नी मुजीव रजा अपने बच्चों के टीके लगवाने आईं, जिसमें जेवा के बेटे को बुखार था। तभी एएनएम ने उसके बेटे को टीका लगाने से मना कर दिया। वहीं, चांदनी बी के बेटे का स्वास्थ्य ठीक था। उसे टीका लगा दिया। टीका लगवा कर दोनों चली गई। कुछ ही देर बाद चांदनी वापस आई और बोली कि उसके बेटे को भी बुखार था। उसे तो टीका लगा दिया है। इस बात पर चांदनी व उसकी ननद ने पीड़िता व आशा के साथ चप्पल से मारपीट की। अपशब्द बोलते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
आरोपी महिलाओं ने कहा कि मोहल्ले में दोबारा टीका लगाने आई तो जान से मार देंगे। विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पीड़िता से तहरीर लेकर आरोपी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद