फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   As soon as the polling begins, the evening runs in the bicycle, lotus blossom

मतदान शुरू होते ही दौड़ी साइकिल, कमल खिलने में शाम बीत गई

Thu, 30 Nov 2017 02:38 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Thu, 30 Nov 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
As soon as the polling begins, the evening runs in the bicycle, lotus blossom
मतदान

विज्ञापन
शहर में सुबह 7.30 बजे मतदान शुरू हुआ और कुछ ही समय बाद साइकिल ने अच्छी-खासी रफ्तार पकड़ ली। मुस्लिम बहुल बूथों पर जहां सुबह से शाम को मतदान खत्म होने तक साइकिल की रफ्तार ढीली नहीं पड़ी, वहीं हिंदू बहुल इलाकों में मतदान की गति सुबह काफी सुस्त रही। करीब दस बजे धूप खिलने के बाद लोगों ने घरों से निकलना शुरू किया, लिहाजा कमल खिलते-खिलते शाम गुजर गई। शहर के ज्यादातर बूथों पर मतदाताओं का रुझान सपा और भाजपा के ही पक्ष में दिखा।  कांग्रेस, बसपा और ‘आप’ के पक्ष में बहुत कम मतदाता बात करते दिखाई दिए। कभी धीमी तो कभी तेज रफ्तार से शाम पांच बजे तक शहर में 45 प्रतिशत मतदान हुआ। 

मुस्लिम बहुल इलाकों में शाम तक बनी रही साइकिल की रफ्तार
सुबह मतदान शुरू होने के घंटे भर बाद ही मुस्लिम बहुल चक महमूद, सूफी टोला, रोहिली टोला, शहदाना, शहदाना, बखारपुरा, जगतपुर, किला, कांकर टोला, जसौली, स्वाले नगर, बिधौलिया, मथुरापुर, बाकरगंज, नई बस्ती आदि इलाकों के पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें नजर आने लगीं। मुस्लिम बहुल मतदान केंद्र तिलक इंटर कॉलेज में ईवीएम खराब होने के कारण मतदान नौ बजे के बाद शुरू हो पाया, लेकिन फिर भी मतदाता काफी धैर्य से लंबी लाइन लगाए खड़े रहे। हालांकि बीच में हंगामा भी हुआ और किला पुलिस ने लाठियां भी फटकारीं, लेकिन मतदाता वोट डाले बगैर वापस नहीं गए। जसौली समेत 10 अन्य मुस्लिम बहुल बूथों पर भी साइकिल तेजी से दौड़ती दिखी। सैलानी, शाहबाद, कटरा चांद, खां,  एजाज नगर गौंटिया, मलूकपुर, जखीरा, किला के बाजार संदल खां, इंग्लिशगंज, रेती, सौदागरान, ख्वाजा कुतुब, आजमनगर, अहमद अली तालाब, बानखाना, पीर बहोड़ा, आदि इलाके में भी लोगों में काफी उत्साह दिखा। इन इलाकों के कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम की खराबी की वजह से थोड़ी देर वोटिंग की गति कुछ धीमी रही लेकिन जैसे ही ईवीएम बदली गईं, वैसे ही मतदाता पूरी ताकत से साइकिल दौड़ाने में जुट गए। शाम को तमाम मतदान केंद्र ऐसे थे, जहां वोटिंग समाप्त होने के बाद भी मतदाता वोट डालने के लिए लाइन लगाए थे। जरी कारोबारियों को छोड़कर ज्यादातर मुस्लिम मतदाताओं का रुझान सपा प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर के पक्ष में दिखा। 
विज्ञापन


हिंदू बहुल इलाकों में दोपहर तक घर से नहीं निकले वोटर 
भाजपा के गढ़ समझे जाने वाले नगर निगम समेत अधिकांश बूथों पर सुबह साढ़े दस बजे तक 10 फीसदी से भी कम वोट पड़े थे। एमबी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर तो साढ़े नौ बजे के बाद भी सन्नाटा छाया हुआ था।  सिविल लाइंस के तहसील और आवास विकास बूथों पर 11 बजे तक 12 फीसदी से भी कम मतदान हुआ था। रामपुर गार्डन का भी यही हाल था। वुडरो स्कूल में तो नौ बजे तक सिर्फ दो प्रतिशत वोट पड़ पाए थे। यहां अधिकांश मतदाता दोपहर एक बजे  तक वोट डालने घर से ही नहीं निकले। सेंट फ्रांसिस बूथ पर 10 हजार वोटर हैं। यहां दोपहर दो बजे तक 35 सौ वोट ही पड़े थे। इसी तरह मढ़ीनाथ, नेकपुर, सुभाषनगर के गुरुनानक खालसा, आर्य पुत्री इंटर कालेज, तहसील, शांति विहार, साहूकारा के बजरिया पूरनमल स्थित सनातन जूनियर हाईस्कूल के अलावा जीआईसी, जीजीआईसी में 12 बजे तक 25 फीसदी, आकाशपुरम, नरकुलागंज में दोपहर 12 बजे तक 20 फीसदी, वीर सावरकर नगर, बड़ी बिहार, छोटी विहार, सौ फुटा रोड पर अपराह्न एक बजे 15 फीसदी वोट पड़े। सुरेश शर्मा नगर में शाम चार बजे तक 35 फीसदी वोट पड़े।  कर्मचारी नगर, सैदपुर हाकिंस, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर, कुतुबखाना, बानखाना, बिहारीपुर मेमरान, सिविल लाइंस जैसे इलाकों में मतदान केंद्र दोपहर तक सूने पड़े रहे। इन बूथों पर दोपहर बाद मतदाता वोट डालने निकले। सुबह  10:52 बजे, मॉडल टाउन के रिखी सिंह गर्ल्स कॉलेज में बहुत कम मतदान, कुल पांच हजार मतदाताओं में से सुबह साढ़े दस बजे तक सिर्फ ढाई सौ लोगों ने ही मतदान किया। शाम को जरूर कुछ मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी बढ़ी तो कभी घटी रफ्तार 
सुबह 9.30 बजे तक शहर में ---  10 प्रतिशत
 शहर के ग्रामीण इलाकों में --      12 प्रतिशत  
दोपहर 12 बजे तक शहर में --- 20.5 प्रतिशत
शहर के ग्रामीण इलाकों में ----    28.7 प्रतिशत 
अपराह्न 1.30 बजे तक कुल वोट पड़े ---   34.0 प्रतिशत
 अपराह्न 3.30 बजे कुल वोट पड़े---   39.85 प्रतिशत
 शाम पांच बजे तक नगर निगम में मतदान ---  45.0  प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed