फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   As soon as the corporation team left, people surrounded the councilor, report filed

Bareilly News: निगम की टीम के जाते ही लोगों ने पार्षद को घेरा, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 19 Feb 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
As soon as the corporation team left, people surrounded the councilor, report filed
बरेली। नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान खत्म होने और टीम के लौटने के बाद बाद क्षेत्र के लोगों ने पार्षद अरविंद वर्मा को घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए आठ दिनों में जान से मारने की धमकी दी। इस प्रकरण में बारादरी पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पार्षद का आरोप है कि अतिक्रमण हटवाने को लेकर इससे पहले भी उनके साथ मारपीट हो चुकी है, जिसमें पुलिस की ओर से अक्टूबर में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


बारादरी थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को वार्ड 53 में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर निगम की टीम आई थी। इससे उनका कोई लेना-देना नहीं था। उनके जाने के बाद द्वारका प्रसाद, उसके बेटा रिंकू और रूपेश आए। आरोप है कि मोहल्ले वालों के सामने गाली-गलौज करने लगे और आठ दिनों में जान से मारने की धमकी दी। पार्षद अरविंद वर्मा ने बताया कि 12 अक्टूबर को रावण दहन को लेकर वे आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया था। तब भी आरोपियों ने अंदर खींचकर उनकी पिटाई की थी और कपड़े फाड़ दिए थे। उनकी सोने की चेन और 40 हजार रुपये भी निकल लिए गए थे। पुलिस ने आरोपियों और महिलाओं समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी तब से ही दुश्मनी मानते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed