फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   As soon as a petition was filed in the High Court, the chairman took away the contract from the clerk's son

Bareilly News: हाईकोर्ट में याचिका दायर करते ही अध्यक्ष ने लिपिक के पुत्र से छीना ठेका

Thu, 01 May 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
As soon as a petition was filed in the High Court, the chairman took away the contract from the clerk's son
नवाबगंज। नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ लिपिक सुरेश पाल को उनके पद से हटाकर बैकलॉग सफाई कर्मी को परिषद का वरिष्ठ लिपिक बनाए जाने के खिलाफ उच्च न्यायालय में दायर की गई याचिका पर नगर पालिका परिषद में खलबली मच गई। वहीं, बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष ने याचिका दायर करने वाले वरिष्ठ लिपिक के पुत्र से ठेका छीन लिया।
विज्ञापन


नगर पालिका के सभासदों की शिकायत पर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने पिछले कई सालों से परिषद के वरिष्ठ लिपिक का कार्य देख रहे सुरेश पाल को उनके पद से हटाकर बैकलॉग सफाई कर्मी धीरेंद्र कुमार को वरिष्ठ लिपिक का चार्ज सौंपे जाने के आदेश जारी कर दिए थे। पालिका अध्यक्ष के इस आदेश के खिलाफ सुरेश पाल ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई थी, जिस पर बुधवार 30 अप्रैल को सुनवाई हुई थी।
विज्ञापन


पालिका अध्यक्ष ने याचिका दायर करने वाले कर्मी सुरेश पाल के ठेका कर्मी पुत्र शिव कुमार को ठेका कार्य न करने को कह दिया है। पालिका कर्मी सुरेश पाल का ठेका कर्मी पुत्र शिव कुमार पिछले कई सालों से नगर पालिका में कार्य कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed