फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   As long as Hindus are protected, other religions are also safe: Livestock Minister

जब तक हिंदू संरक्षित, तभी तक अन्य धर्म भी है सुरक्षित : पशुधन मंत्री

Mon, 19 Jan 2026 06:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
As long as Hindus are protected, other religions are also safe: Livestock Minister
आंवला/रामनगर। जब तक हिंदू संरक्षित है। तभी तक अन्य धर्म भी सुरक्षित है। रामनगर के श्री अहिच्छत्र पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में चल रहे तीन दिवसीय पांचाल महोत्सव में रविवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में यह बात पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह राजपाल ने कही।
विज्ञापन

तीन दिवसीय पांचाल महोत्सव का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनी, स्वास्थ्य शिविर और स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने वाले भाषणों के साथ हुआ। इसमें युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रेरित किया। रामनगर के श्री अहिच्छत्र पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में चल रहे तीन दिवसीय पांचाल महोत्सव में रविवार को प्रात:काल समरसता यज्ञ में आयोजक समिति ने पूर्णाहुति अर्पित की। स्थानीय व राजस्थानी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। नृत्य नाटिका पवन सुत सुन लो करुण पुकार व देखो तो डमरूधारी चले ब्याह रचाने ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। दोपहर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि यह समूचा क्षेत्र महाभारत काल की धरोहरों को आज भी संजोए हुए है। यह धर्म की भूमि है। यहां के कण-कण में अध्यात्म और वैभव का संगम है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया और खिचड़ी सहभोज हुआ। इस दौरान जिला प्रचारक अनुज पार्थ, जिला कार्यवाह अभिमन्यु, अंजली द्विवेदी, आशुतोष अग्रवाल, आरती यादव, रोहित सिंह, यशवंत सिंह, डॉ. मान सिंह, संजीव सक्सेना, सुभाष रस्तोगी, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed