फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   AS Diamonds won the trophy by defeating Gaj Green by seven wickets

Bareilly News: एएस डायमंड्स ने गज ग्रीन को सात विकेट से हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Sat, 03 May 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
AS Diamonds won the trophy by defeating Gaj Green by seven wickets
बरेली। कुंवर सुभाष पटेल मेमोरियल प्रीमियर लीग सीजन-1 में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें एएस डायमंड्स ने गज ग्रीन को सात विकेट से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

गज ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन बनाए। इसमें शुभ अग्रवाल ने 23 और असद नद्दफ ने 17 रनों का योगदान दिया। एएस डायमंड्स के नासिर रजा ने तीन और रजत यादव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एएस डायमंड्स की टीम ने 13.1 ओवरों में तीन विकेट खोकर विजयी लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें अनंतवीर ने नाबाद 65 और सनी वर्मा ने नाबाद 38 रनों का योगदान दिया। गज ग्रीन के सौरव पटेल ने दो विकेट झटके। नाबाद 65 रनों की पारी खेलने के लिए अनंतवीर को होटल द रॉयल प्लेयर ऑफ द मैच मिला।
विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शिव कुमार राठी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज शुभ अग्रवाल, सर्वश्रेष्ठ फील्डर निशु पटेल, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर मोहित पाल और इमर्जिंग प्लेयर ईशान जौहरी को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य, बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष राहुल जौहरी, पूर्व डिप्टी मेयर डॉ. सीपीएस चौहान, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता प्रशांत पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुशील पटेल, जिला गन्ना सहकारी समिति के निदेशक सत्येंद्र सिंह पटेल, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर मंत्री शेखर कश्यप, भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश कठेरिया आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर शहर के वेटरन क्रिकेटर्स अतुल मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, मनोज दीक्षित, रमन चावला, पीयूष खन्ना, कमरूल जमा आदि को सम्मानित किया गया।

मैच में अंपायर की भूमिका राहुल सिंह, पिंटू चौधरी ने निभाई। मैच रेफरी ओपी कोहली रहे। स्कोरिंग दिलनवाज अहमद ने की। कमेंट्री सलमान अली, वीरू सुल्तानपुरी की ओर से की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed