फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   artical 370

एनबीसी के मानक पूरे होेने पर ही मिलेगी मान्यता

Wed, 07 Aug 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
artical 370
बरेली। बेसिक अथवा माध्यमिक स्कूलों के संचालन के लिए अब मान्यता प्राप्त करना आसान नहीं रहा। स्कूलों को पिछले दिनों मान्यता के लिए जारी नई मानक पूरे करने होंगे। साथ ही, जांच समिति से सत्यापित रिपोर्ट भी देनी होगी। पिछले दिनों सीडीओ के पास मान्यता प्राप्त करने के लिए आए आवेदन पर सीडीओ ने एनबीसी (नेशनल बिल्डिंग कोड) के तहत बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच कराकर सत्यापित रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जिससे आवेदन करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

शासनादेश के तहत मान्यता प्राप्त करने के आवेदनों की जांच प्रक्रिया सीडीओ के निर्देशन में संपन्न होगी। लिहाजा, बेसिक शिक्षा विभाग पहुंचे सात आवेदन सीडीओ के पास जांच के लिए भेज दिए गए हैं। सीडीओ ने सभी आवेदनों की एनबीसी के तहत जांच कराने के निर्देश दे दिए हैं। एनबीसी के तहत स्कूल के भवन में आग से सुरक्षा के इंतजाम समेत उसमें भूकंपरोधी तकनीकी इस्तेमाल होने की जांच की जाएगी। साथ ही स्कूल परिसर में खेल का मैदान, ओपन एरिया, हवादार कमरे, निर्धारित लंबाई चौड़ाई के कक्ष समेत अन्य बिंदुओं पर भवन का सत्यापन होगा। वहीं, मानक पूरे न मिलने पर स्कू लों की मान्यता नहीं दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक भवन के एनबीसी के तहत सत्यापन किए जाने की जानकारी मिलते ही आवेदन करने वालों ने संबंधित विभाग के चक्कर लगाने भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed