{"_id":"5e01d5d18ebc3e87b270943e","slug":"arrested-in-bareilly-with-9-stolen-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर से चुराकर बरेली में बेचते थे बाइक, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर से चुराकर बरेली में बेचते थे बाइक, ऐसे हुआ खुलासा
Tue, 24 Dec 2019 02:39 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली/हाफिजगंज
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली/हाफिजगंज
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 24 Dec 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर से बाइकें चुराकर बरेली में कम दाम पर बेचने वाले ऑटोलिफ्टर गैंग के सरगना को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की नौ बाइकें भी बरामद हुईं। पुलिस उसके दो साथियों की तलाश कर रही है। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि हाफिजगंज पुलिस को सूचना मिली कि एक गैंग हापुड़ और गाजियाबाद से बाइक चुराकर हाफिजगंज क्षेत्र में बेच रहा है।
हाल ही में गैंग चोरी की बाइकों की एक बड़ी खेप लाया है। टीम ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसने अपना नाम रामौतार बताया। वह हाफिजगंज के पास ही रम्पटिया का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नौ बाइक बरामद कर लीं।
एसएसपी ने बताया कि रामौतार हापुड़ की एक प्लाइवुड कंपनी में काम करता था। उसके गांव का हरेंद्र भी साथ काम करता था। वहां रामौतार की दोस्ती पिंटू उर्फ नरेंद्र पुत्र पूरन से हुई, जो बाबूगढ़ छावनी हापुड़ का निवासी था।
विज्ञापन
तीनों ही लोग दिल्ली, हापुड़ के साथ ही आसपास के शहरों से बाइक चोरी करते थे। इन्हें रामौतार और हरेंद्र हाफिजगंज लाकर कम दामों में बेच देते थे। पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।