फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   arrest three mate of s p leader lucky shah

नैनीताल रोड पर फायरिंग में सपा नेता लक्की शाह के तीन अन्य साथी गिरफ्तार

Fri, 27 Aug 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
arrest three mate of s p leader lucky shah
बरेली। बाइक टकराने के मामूली विवाद के नैनीताल रोड पर सरेआम फायरिंग के मामले में प्रेमनगर पुलिस ने सपा नेता जुनैद अली उर्फ लकी शाह के तीन अन्य साथी बिलाल, अज्जी और इमरान को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी कटरा चांद खां में सचिन मौर्य की हत्या में जेल भी जा चुके हैं।
विज्ञापन

जुलाई में नैनीताल रोड पर केडीईएम इंटर कॉलेज के पास बानखाना में रहने वाले पुलिस का मुखबिर मोंटू एक दुकान पर अपनी बाइक ठीक करा रहा था। उसी दौरान वहां पहुंचे लकी शाह की बाइक से मोंटू की बाइक में टक्कर लग गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और फायरिंग भी की गई। गोली लगने से मोंटू के अलावा वहां से गुजर रहे अजहर और शाहिद समेत कई राहगीर घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई। पहले तो माेंटू और लकी एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे मगर कुछ देर बाद दोनों ने समझौता कर लिया। इस पर प्रेमनगर पुलिस ने दरोगा विजय पाल सिंह की तहरीर पर बानखाना के मोंटू, सूफियान, शाहबाद के लकी शाह, हाजी इमरान, नासिर मिस्त्री समेत दर्जन भर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को लकी के साथी बानखाना के बिलाल, आजमनगर के अज्जी और श्यामगंज के इमरान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

35 मिनट तक फायरिंग करके की थी हत्या
इंस्पेक्टर प्रेमनगर शितांशु शर्मा ने बताया कि तीनों ही आरोपी शातिर बदमाश हैं। जून 2020 में अज्जी और इमरान ने कटरा चांद खां में करीब 35 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैला दी थी। वहां रहने वाले सेल्समैन सचिन मौर्य ने वीडियो बनाई तो बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कुछ दिन पहले ही दोनों जमानत पर छूटकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed