फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Arrangements for bonfire in winter are inadequate, locks found hanging in night shelters in Shishgarh and Shergarh

Bareilly News: ठंड में अलाव के इंतजाम नाकाफी, शीशगढ़ और शेरगढ़ में रैन बसेरे में लटके मिले ताले

Wed, 07 Jan 2026 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Arrangements for bonfire in winter are inadequate, locks found hanging in night shelters in Shishgarh and Shergarh
शेरगढ़/ शीशगढ़/मीरगंज/फरीदपुर/फतेहगंंज पूर्वी। सर्दी से निपटने के लिए तहसील क्षेत्र के नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों में अलाव जलवाने के इंतजाम नाकाफी है। इससे लोग अब खुद के रुपये खर्च कर अलाव जलवा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर शीशगढ़ और शेरगढ़ नगर पंचायत में रैन बसेरे बंद पड़े मिले तो कहीं रैन बसेरे दूर बनाकर संकेतक नहीं लगाए गए हैं। इन खामियों के चलते रैन बसेरे सूने पड़े हैं। मंगलवार को अमर उजाला की टीम ने जगह-जगह पड़ताल की तो यह हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

शेरगढ़ नगर पंचायत में चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य ने बताया कि जरूरत के हिसाब से अलाव और भी बढ़ा दिए जाएंगे। रैन बसेरा में सारी व्यवस्थाएं ठीक है। एक कर्मचारी की भी तैनाती है। ताला लटके होने के प्रश्न पर उन्होंने बताया कि वहां तैनात कर्मी खाना खाने चला गया होगा। वहीं, शीशगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष नीलोफर ने बताया कि लकड़ी समय-समय पर डलवाई जा रही है। रैन बसेरा पर ताला लगने के सवाल पर बताया कि रैन बसेरा खाली पड़ा रहता है। इसलिए वहां बेसहारा पुश आ जाते हैं। इसलिए चॉबी बगल की दुकान पर रखा गया था।
विज्ञापन

मीरगंज में रैन बसेरा खाली, रजिस्टर में एंट्री नहीं
नगर पंचायत मीरगंज क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए केवल एक रैन बसेरा संचालित है, लेकिन अब तक उसमें किसी भी व्यक्ति के ठहरने की कोई आधिकारिक एंट्री दर्ज नहीं की गई है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रियंका ने बताया कि रैन बसेरे में कुछ लोग रुके तो हैं, लेकिन किसी कारणवश रजिस्टर में उनकी एंट्री नहीं हो सकी। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत द्वारा ठंड से राहत के लिए 36 प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 जगहों पर लगने चाहिए अलाव, लग रहे 75 अलाव
फरीदपुर कस्बे की एक लाख की आबादी में 75 जगह अलाव जलवाए जा रहे हैं, जबकि बक्सरिया निवासी बबलू, भूरेखां गोटिया निवासी सफीक का कहना है कि कस्बे में लगभग 150 जगहों पर अलाव लगने चाहिए। फरीदपुर कस्बे में दो रैन बसेरा नगर पालिका द्वारा बनवाए गए हैं। एक ट्रेन बसेरा रोड पर स्टेशन मोड़ पर है। लाइन पार ओसियन रोड पर बनाए गए ट्रेन बसेरे के नाम पर पक्की बिल्डिंग में कोई राहगीर रुकने नहीं पहुंचता है। क्योंकि यह रैन बसेरा आउटर में बताया जाता है। नगर पालिका के ईओ पुनीत कुमार ने बताया कि अलाव बढ़वाए जाएंगे। आउटर वाले रैन बसेरे के लिए संकेतक लगवाएंगे। फतेहगंज पूर्वी में कस्बे से कुछ दूरी पर रैन बसेरा बनाया गया है। संकेतक न होने के कारण कम ही लोग पहुंच पाते हैं। यहां भी पड़ताल में 70 जगहों पर अलाव मिले, जबकि नगर पंचायत ईओ राजननाथ तिवारी ने बताया कि रैन बसेरा पहुंचने के लिए संकेतक लगाए गए थे। एनएचएआई द्वारा पुताई व सफाई के बाद पोस्टर हटवा दिए गए। संवाद
-----
आश्रय स्थल पर आठ लोग मिले
बहेड़ी/ भंडसर/ हाफिजगंज/नवाबगंज। नगर पालिका की ओर से बनाए गए 50 बेड के आश्रय गृह में मंगलवार को आठ लोग मिले। पीलीभीत के सुनील कुमार, मुजफ्फरनगर के नाजिर आदि ने संतोष व्यक्त किया। आश्रय गृह में दो रूम हीटर चलते हुए मिले। यहां पर तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसमें एक हाईटेक रसोई भी है, जिसमें रुकने वाले अपने खाना भी बना सकते हैं। एसडीएम इशिता किशोर ने बताया कि 150 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। अब दस अन्य जगहों पर अलाव बढ़वा दिए गए हैं। हालांकि भंडसर और हाफिजगंज में लोगों ने पर्याप्त अलाव जलवाने की मांग की है। संवाद
--------
ठंड में रैन बसेरा सूने, सड़कों पर जल रहे अलाव

नवाबगंज। नगर पालिका परिषद नवाबगंज और तहसील प्रशासन ने कड़ाके की ठंड से निपटने के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था की है, लेकिन ये रैन बसेरे अभी तक सूने पड़े हैं। 65 जगहों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। एसडीएम उदित पंवार ने बताया कि कस्बे में दो जगह रैन बसेरा बनाए गए हैं। नगर पालिका परिषद को अंदर बस्ती में बना है। उसे बाइपास मार्ग के आसपास होना चाहिए था। उसके लिए नगर पालिका को कहा गया है ताकि जरूरतमंद को मदद मिल सके।

-----
प्रमुख चौराहे पर नहीं जल रहे अलाव
पालिका का दावा- 50 स्थानों पर जल रहे अलाव

आंवला। दो लाख की आबादी वाले पालिका क्षेत्र में नगर पालिका के अलाव जलाने के दावों के बावजूद प्रमुख चौराहों और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर अलाव नहीं जल रहे हैं। इससे राहगीर और ज़रूरतमंद ठंड से परेशान हैं। चाचा नेहरू चौराहा, घंटाघर चौक, पुरानी पुलिस चौकी, खेडा चौराहा, टेडेश्वर मंदिर, यादवों वाली पुलिया, पुरैना ढाल, पुरैना तिराहा व बरेली बस स्टैंड, तहसील रोड, सरगम तिराहे सहित अन्य कई प्रमुख स्थानों के स्थानीय निवासियों उषा सतीजा, सुरेंद्र वर्मा, शरीफ, विजय श्रीमाली, अंकित कुमार ने बताया कि शाम तक पालिका द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। कई स्थानों पर तो लोग कूड़ा जलाकर अलाव सेंकते नजर आए। वहीं, ईओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस समय 50 स्थानों पर पालिका की ओर से अलाव की व्यवस्था नियमित रूप से की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed