फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Arrangement in trial itself, the square will be closed from today

ट्रायल में ही गड़बड़ाई व्यवस्था, आज से पूरी तरह बंद हो जाएगा चौराहा

Mon, 30 Nov 2020 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:11 AM IST
सार

75 दिन झेलिए मुसीबत
 

विज्ञापन
Arrangement in trial itself, the square will be closed from today
चौपुला पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

बरेली। पुल निर्माण की वजह से चौपुला चौराहे पर आज से 75 दिन के लिए ट्रैफिक बंद हो जाएगा। रविवार को अवकाश के दिन सीमित ट्रैफिक में इस बंदी का ट्रायल हुआ तो भी तमाम इंतजाम नाकाफी नजर आए। लोगों को पुल पर लंबा झेलना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार से 75 दिन के लिए बंद होने जा रहा चौपुला चौराहे को रविवार को बंद करके ट्रैफिक पुलिस ने ट्रायल किया। अस्थाई रूप से लगाई गई बैरीकेडिंग फांदकर भी लोग निकलने लगे तो दिल्ली रोड से एंट्री बिल्कुल बंद कर दी गई। चौराहे पर खुलने वाले दूसरे रास्तों पर भी अवरोध लगाए। रविवार की वजह से आम दिनों के मुकाबले भीड़ नहीं थी मगर इसके बावजूद पुल के ऊपर जाम की स्थिति बन गई। सुभाष नगर पुलिया पर भी पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा। यातायात पुलिस ने व्यवस्था बनाने की काफी कोशिश की। जरूरत से ज्यादा स्टाफ के साथ ही थानों की पुलिस व होमगार्ड भी लगाए गए थे मगर हालात पूरी तरह नहीं सुधरे। सोमवार को हाल और बदतर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को पुरानी पुलिस लाइन से लौटाया

चौराहा बंद करने से चौपुला पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। दिल्ली दिशा से आने वाले तमाम वाहनों को पुलिस ने पुरानी पुलिस लाइन से पीछे लौटा दिया। तब काफी संख्या में वाहन पुल से होकर बदायूं रोड पर निकले। ज्यादा वाहन आए तो दोपहर के वक्त पुल पर जाम लग गया। दोपहर से शाम तक यह स्थिति बनी रही। इससे बदायूं रोड पर भी दिक्कतें रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल से कूदकर नीचे आए लोग

चौपुला पर पुरानी पुलिस लाइन के सामने अवरोध लगाने के बाद भी बाइक सवार, साइकिल वाले और पैदल राहगीर नहीं मान रहे थे। वह लोहे के अवरोधकों को खिसकाकर निकलने लगे। तब ट्रैफिक पुलिस की मदद से सेतु निगम के लोगों ने सख्ती से आवागमन बंद करा दिया और भारी भरकम गार्डर लगा दिए। इसके बाद सिटी स्टेशन की ओर चौपुला पुल के उतार से लोग चार से पांच फुट नीचे कूदकर पैदल ही चौपुला चौराहे की ओर निकलने लगे। बाद में वहां भी बंदिश की गई।

खुले तारों और मलबे से गुजरे लोग

चौपुला से बिहारीपुर और अयूब खां रोड को लगभग बंद ही कर दिया गया। दोपहर तक कुछ वाहन अयूब खां चौराहे से इधर आकर रेलवे कॉलोनी की ओर निकले मगर बाद में वहां भी बैरीकेडिंग लगा दी गई। इससे पहले चौराहे पर पड़े निर्माण के मलबे, नंगे तारों और लोहे के एंगल के बीच होकर लोग बिहारीपुर व अयूब खां चौराहे की ओर निकले।

पूरे दिन व्यस्त रहा रेलवे कॉलोनी रोड

चौपुला बंदी का सीधा असर आसपास के रास्तों पर भी देखने में आया। रेलवे कॉलोनी का वैकल्पिक मार्ग पूरे दिन व्यस्त रहा। यहां दूसरी तरफ से भी वाहन दौड़े। चौपुला चौराहा बंद होने पर भी सुभाष नगर थाना रोड खुला रहेगा और उधर से छोटे वाहन इस रास्ते पर होकर सिटी स्टेशन की ओर निकलते रहेंगे।

सुभाष नगर पुलिया बनी ट्रैफिक पुलिस की टेंशन

चौपुला चौराहा बंद होने पर सुभाष नगर पुलिया और राजीव क़ॉलोनी होकर वाहनों का आवागमन बढ़ गया। रविवार को कई कारें संकरी पुलिया में फंस गईं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को इधर कार लेकर जाने से टोका तो उनमें से अधिकांश ने अपना घर सुभाष नगर में बता दिया। इससे पेंच फंस गया। जाम की बड़ी समस्या भी यही वाहन रहे।

‘रविवार को ट्रायल काफी हद तक सफल रहा। सोमवार से चौराहे को पूरी तरह बंद करके सेतु निगम निर्माण करेगा। पुलिस पूरा प्रयास करेगी कि जाम की समस्या न हो। वाहनों को डायवर्जन के हिसाब से ही निकाला जाए तो दिक्कत नहीं आएगी। जनता सहयोग करेगी तभी व्यवस्था बेहतर चल सकेगी।’ - दिनेश कुमार पांडेय, यातायात निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed