{"_id":"6ad530530a43043e1a04ec84","slug":"arranged-the-marriage-of-simra-and-simariya-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-105005-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिमरा-सिमरिया का कराया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिमरा-सिमरिया का कराया विवाह
Mon, 19 Oct 2026 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
रिठौरा। शारदीय नवरात्र में शनिवार रात कुंवारी और नवविवाहित कन्याओं ने अपनी सिमरिया और सिमरे का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया। कीर्ति के सिमरा और तनु की सिमरिया का विवाह आकर्षण का केंद्र रहा। पंडित रामकृपाल पांडेय ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया गया। यह आयोजन प्राचीन शिव मंदिर, शिवनारायण मंदिर, होली चौराहा मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों में हुआ। महंत तुलसी दास महाराज ने बताया कि कन्याएं नवरात्र में सात दिनों तक व्रत रखती हैं। समापन पर दूल्हा-दुल्हन स्वरूप सिमरा-सिमरिया का विवाह होता है। इस अवसर पर हिमानी, अनुष्का, आरुषि, प्रियांशी, गायत्री, दीपांशी, सभासद मनोज कुमार कश्यप, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन