{"_id":"5c262377bdec22570e790558","slug":"around-five-year-old-girl-physically-assaulted-at-lakhimpur-khiri","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना देने के बहाने खेत में बुलाकर 5 साल की बच्ची के साथ किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना देने के बहाने खेत में बुलाकर 5 साल की बच्ची के साथ किया दुराचार
Fri, 28 Dec 2018 06:51 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 28 Dec 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
Child Rape
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां तकरीबन पांच साल की एक बच्ची को गन्ना देने के बहाने खेत में बुलाकर उसके साथ दुराचार किया गया। नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बच्ची गुरुवार शाम तकरीबन 5:30 बजे अपने घर के नजदीक खेत में खड़ी थी जहां पास ही के एक खेत में एक 16 वर्षीय लड़का गन्ने की कटाई कर रहा था। बच्ची ने लड़के से गन्ना मांगा तो वह उसे बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत के बीच में ले गया जहां उसने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बच्ची डरी सहमी अपने घर पहुंची तो परिजन ने उससे पूछताछ की लेकिन वह उन्हें कुछ भी न बता पाई। इसके बाद जब उन्होंने बच्ची के कपड़ों पर खून के निशान नजर आए तो उन्हें माजरा समझ में आ गया।
विज्ञापन
अगली सुबह शुक्रवार को परिजन बच्ची के साथ थाना हैदराबाद पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।