फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Around 24 k aspirant to give BEd entrance exam

बीएड एंट्रेंस के लिए बुधवार को 24 हजार अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

Tue, 10 Apr 2018 06:53 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 10 Apr 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
Around 24 k aspirant to give BEd entrance exam

बीएड एंट्रेंस बुधवार को शहर के 50 केंद्रों पर होगा। जिले में 24770 परीक्षार्थी इस बार परीक्षा में शामिल होेंगे। परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच होगी। प्रत्येक केंद्र पर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दो पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। इसके अलावा जिला प्रशासन से एक मजिस्ट्रेट और लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम भी केंद्रों पर तैनात रहेगी। परीक्षा की तैयारी को लेकर मंगलवार को विश्वविद्यालय में बैठक हुई। इसमें सभी केंद्रों पर अध्यक्ष, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन

परीक्षा दो पालियों में होंगी। सुबह आठ से ग्यारह बजे और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न एक से चार बजे तक होगी। अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले शुरू हो जाएगी और परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे बाद तक उनको एंट्री दी जाएगी। इसके बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर इस बार सुरक्षा का खासा ख्याल रखा गया है। पांच सौ मीटर के दायरे में फोटोकॉपी और टाइपिंग की दुकानें बंद रहेंगी। जिला प्रशासन ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थियों की बायीं उंगली का निशान लिया जाएगा और काउंसलिंग से इसी से सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्देश हैं कि वह अपने साथ एडमिट कार्ड की दो कॉपी और दो फोटो लेकर जाए। एक कॉपी केंद्र पर ही जमा होगी। परीक्षा के बाद छात्रों को ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी दी जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ एक फोटो आईडी लाना अनिवार्य होगा। ब्लाइंड अभ्यर्थियों को राइटर की सुविधा दी गई है, लेकिन राइटर 2017 में हाईस्कूल पास होना चाहिए। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अध्यक्ष और पर्यवेक्षक के अलावा कोई भी मोबाइल नहीं रख सकेगा। कक्ष निरीक्षक भी मोबाइल नहीं रख सकेंगे। परीक्षा के कोआर्डिनेटर प्रोफेसर बीआर कुकरेती ने बताया कि परीक्षा की सारी तैयारियों हो गईं हैं। प्रत्येक केंद्र पर दो पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन

ये हैं बरेली के प्रमुख केंद्र
बरेली कॉलेज, विश्वविद्यालय कैंपस, ज्योति कॉलेज, फ्यूचर कॉलेज, केसीएमटी, आरबीएमआई, महाराजा अग्रसेन, पद्मावती एकेडमी, शिव ज्ञान इंटर कॉलेज, सीबीगंग इंटर कॉलेज, एसवी इंटर कॉलेज, दरबारी लाल, पीसी आजाद, मास्कट कॉलेज, राजश्री कॉलेज आदि में 50 केंद्र बनाए गए हैं। बरेली कॉलेज में छह सेंटर और विवि कैंपस में तीन केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक कॉलेज में दो से तीन केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed