फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Arogya Mela disrupted by work boycott; centers found closed in some places, while doctors were missing in others.

Bareilly News: कार्य बहिष्कार से आरोग्य मेला प्रभावित, कहीं केंद्र बंद मिले तो कहीं डॉक्टर गायब

Mon, 12 Oct 2026 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela disrupted by work boycott; centers found closed in some places, while doctors were missing in others.
बरेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण रविवार को आरोग्य मेला प्रभावित रहा। स्टाफ की कमी के चलते कई केंद्रों पर खानापूरी हुई, जबकि कुछ केंद्र बंद मिले। डॉक्टरों के समय पर पहुंचने के बावजूद स्टाफ न होने से सेवाएं बाधित रहीं।
विज्ञापन

शहर के पुरानी पुलिस लाइन स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर तीन बजे तक 52 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। डॉक्टर अमनदीप कौर ने बताया कि नियमित और आउटसोर्स स्टाफ के सहयोग से दवाएं दी गईं। कालीबाड़ी यूपीएचसी में डॉक्टर मीनू सिंह ने दो कर्मियों को बुलाकर केंद्र खोला। ग्रामीण क्षेत्रों की सीएचसी और पीएचसी पर भी सेवाएं प्रभावित रहीं। बीसलपुर रोड स्थित आरोग्य मंदिर भूरेखां गौटिया पर दोपहर 12:30 बजे ताला बंद मिला। मिर्धान और फरीदपुर के केंद्रों पर भी मरीजों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

--
पीएचसी में कचरे का ढेर, पनपते दिखे लार्वा
नवाबगंज। सेंथल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में सफाई कर्मी की तैनाती न होने से पीएचसी परिसर में कूड़े के ढेर लगे हैं और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव रस्तोगी ने बताया कि यहां कोई सफाई कर्मी तैनात नहीं है। सप्ताह में दो दिन ही दूसरी जगह से एक सफाई कर्मी आता है, जिससे पूरी तरह साफ-सफाई नहीं हो पा रही है। दो संविदा कर्मी हड़ताल पर हैं। क्योलड़िया केंद्र पर आरोग्य मेले में 61 मरीज पहुंचे, जिनमें खांसी-जुकाम, बुखार और फंगल इंफेक्शन से पीड़ित मरीज शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तीन पीएचसी में 135 मरीज पहुंचे
मीरगंज। क्षेत्र के हुरहुरी, आनंदपुर और जाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेले में कुल 135 मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। हुरहुरी पीएचसी में 39 मरीज पहुंचे। यहां डॉ. मुमताज खां और स्टाफ नर्स काजल मौजूद रहीं। आनंदपुर पीएचसी में 40 मरीजों का उपचार किया गया। यहां डॉ. विपुल कुमार और फार्मासिस्ट खेमा सिंह रावत ने सेवाएं दीं। जाम पीएचसी में दोपहर तक 56 मरीज पहुंचे। संवाद
---
रामनगर में 20 मरीजों को दी गई दवा
रामनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के 20 मरीज उपचार और परामर्श के लिए पहुंचे। डॉ. संजीव शरण ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। संवाद

---
अनुपस्थित डॉक्टरों से मांगा जाएगा जवाब : नोडल अधिकारी
अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के नोडल अधिकारी डॉ. अजमेर सिंह ने कहा कि कार्य बहिष्कार की वजह से स्टाफ न होने से परेशानी रही। पर डॉक्टरों को केंद्र पर पहुंचकर इलाज करने के निर्देश दिए गए थे। जो डॉक्टर केंद्र पर नहीं पहुंचे उनसे स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। आंदोलन की वजह से फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन केंद्र पर नहीं आए इससे परेशानी की सूचनाएं मिलीं। कुछ केंद्रों पर डॉक्टरों ने केंद्र का ताला खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed