फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो जांबाज: जिन्होंने सरहद पर आतंकियों को मार गिराया, अपने साथियों को सुरक्षित पहुंचाया, सेना करेगी सम्मानित

Sun, 05 Feb 2023 01:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Feb 2023 01:46 PM IST
विज्ञापन
Army will honor Major Akash Sen and Lance Naik Sukhdeep for their bravery in Shahjahanpur
मेजर आकाश सेन और लांसनायक सुखदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर की गांधी कॉलोनी निवासी मेजर आकाश सेन ने कश्मीर के अनंतनाग में सैनिक टुकड़ी का नेतृत्व करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। इसके बाद अपने साथियों को सुरक्षित शिविर तक पहुंचाया। इसी तरह बंडा निवासी लांसनायक सुखदीप सिंह ने शोपियां में दुश्मनों से लोहा लेते हुए गोलियां खाईं। आतंकी बाबर को मार गिराया। इनकी वीरता ने देश के साथ जिले का भी मस्तक ऊंचा किया। सेना इन्हें सम्मानित करेगी।



वर्तमान में देहरादून में तैनात मेजर आकाश को जून 2014 में सेना में लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन मिला था। उन्होंने बताया कि मई 2021 में कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में तीन आतंकवादी मार गिराए थे। उस दौरान सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व वही कर रहे थे। इस मुठभेड़ में सैन्य टुकड़ी को सुरक्षित बचाकर सेना शिविर तक लाए। उनका चयन सेना मेडल के लिए किया गया है।

Army will honor Major Akash Sen and Lance Naik Sukhdeep for their bravery in Shahjahanpur
मेजर आकाश सेन के माता-पिता, छोटे भाई और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

आकाश पत्नी कृतिका के साथ देहरादून में रह रहे हैं। कृतिका टिहरी के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उनके पिता संजीव सेन यहां भावलखेड़ा ब्लॉक के गांव बड़ावन स्थित परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में प्रधान अध्यापक के पद पर नियुक्त हैं। मां रामलली सेन गृहिणी हैं। दो दिन पहले ही आकाश यहां घरवालों से मिलकर ड्यूटी पर गए। शुक्रवार को उन्हें सेना मेडल के लिए चुने जाने की सूचना मिली। तभी से परिवार में खुशी की लहर है। उनके माता-पिता समेत छोटे भाई अंकित सेन और उनकी पत्नी स्वाति काफी खुश दिखे।

Army will honor Major Akash Sen and Lance Naik Sukhdeep for their bravery in Shahjahanpur
मेजर आकाश सेन - फोटो : अमर उजाला
मेजर आकाश ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में हुई है। उस वक्त दादा बलराम सेन जीवित थे। उन्हीं की प्रेरणा से उनका सैनिक स्कूल में दाखिला कराया गया। वर्ष 2010 में आगे की पढ़ाई पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से की और वर्ष 2014 में सेना की प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर लेफ्टिनेंट बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Army will honor Major Akash Sen and Lance Naik Sukhdeep for their bravery in Shahjahanpur
लांसनायक सुखदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राइफल्स में लांसनायक बंडा के गांव अजोधापुर निवासी सुखदीप सिंह को वीरता पुरस्कार (मैन इन डिस्पैच पुरस्कार) से सम्मानित किया जाएगा। सुखदीप सिंह ने बताया कि 12 जनवरी 2022 को कुलगांव शोपिया क्षेत्र में गांव शहपुरा में पाकिस्तानी आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली। वह साथियों के साथ गांव में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। एक घर में परिवार के लोगों ने बताया कि घर में कोई नहीं है। तलाशी के दौरान घर में छिपे बैठे पाकिस्तान के आतंकवादी बाबर ने उन पर फायरिंग कर दी। उनको दो गोलियां लगीं। उनके साथी नायक अर्जुन सिंह और सिपाही अमरजीत भी गोली लगने से घायल हो गए। उन लोगों ने बाबर को मौके पर ही मार गिराया।

विज्ञापन
Army will honor Major Akash Sen and Lance Naik Sukhdeep for their bravery in Shahjahanpur
परिवार के साथ लांसनायक सुखदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला

सुखदीप सिंह का सेना के अस्पताल में पांच महीने तक इलाज चलता रहा। इसके बाद वह ठीक हो सके। इस कार्य के लिए उनको वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया है। सुखदीप सिंह इन दिनों देहरादून में तैनात हैं। सुखदीप को वीरता पुरस्कार के लिए चुने जाने पर पिता इकबाल सिंह, मां गुरमीत कौर, पत्नी संदीप कौर, भाई अंग्रेज सिंह, भाभी पलविंदर कौर काफी खुश है। सुखदीप का एक आठ माह का पुत्र है। परिवार के लोग खेती करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed