फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Army spread panic in the train by claiming that they are corona infected

फौजी ने ट्रेन में खुद को कोरोना संक्रमित बताकर खलबली फैलाई

Thu, 10 Dec 2020 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:20 AM IST
सार

नहीं खुला रहस्य, जांच से पहले ही अस्पताल से भागा
 

विज्ञापन
Army spread panic in the train by claiming that they are corona infected
demo photo - फोटो : demo photo

विस्तार

फौजी की बात सुनकर यात्री ने कंट्रोल रूम को सूचना दी तो जंक्शन पर उतारा गया
विज्ञापन

कोच को कराया गया सैनिटाइज, तीन सौ बेड अस्पताल से रफूचक्कर हुआ फौजी

बरेली। राजधानी एक्सप्रेस में एक फौजी अपने साथियों से कह रहा था कि वह कोरोना पॉजिटिव है। यह सुनते ही बोगी में बैठे अन्य यात्रियों में खलबली मच गई। एक यात्री ने रेलवे कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दे दी। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जंक्शन पर फौजी को उतार लिया। पता लगा कि वह शराब भी पीये हुए था। फौजी कहने लगा कि वह मजाक में कोरोना की बात कह रहा था। सच्चाई का पता लगाने के लिए टीम उसे तीन सौ बेड अस्पताल ले गई। लेकिन जांच से पहले ही फौजी अस्पताल से भाग गया। यह पता ही नहीं चल सका कि वह सच बोल रहा था या झूठ।
गुवाहाटी के तेजपुर में तैनात एक फौजी बुधवार सुबह डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली जा रहा था। साथ में उसके दो साथी भी थे। जिनका रिजर्वेशन बी-1 कोच में था। आपस में मजाक करते हुए फौजी ने कहा कि वह कोरोना पॉजिटिव है। उस समय ट्रेन शाहजहांपुर के पास से गुजर रही थी। फौजी के मुंह से कोरोना संक्रमित की बात सुनते ही कोच में बैठे यात्री घबरा गए। एक यात्री ने मुरादाबाद रेलवे कंट्रोल रूम को मेसेज कर दिया। ट्रेन में कोरोना संक्रमित की सूचना मिलते ही मुरादाबाद मंडल कार्यालय में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम ने जंक्शन स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह को मेसेज करके तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाकर यात्री को उतारने को कहा। सवा ग्यारह बजे ट्रेन जैसे ही जंक्शन पर पहुंची फौजी को बोगी से नीचे उतार लिया गया। वह काफी नशे में था। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस दस मिनट तक जंक्शन पर ही खड़ी रही। बी-1 कोच को सैनिटाइज कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम फौजी को अपने साथ शहर के तीन सौ बेड कोविड अस्पताल ले आई। वहां स्वास्थ्य कर्मी उसे बैठाकर पर्चा बनवाने गया, इसी दौरान फौजी अस्पताल से भाग गया। उसका कोई पता नहीं चल सका। फौजी के भाग जाने के कारण यह भी पता नहीं चल सका है कि वह संक्रमित था भी या नहीं। अब कोच में सवार यात्रियों से लेकर रेलवे स्टाफ तक असमंजस की स्थिति में है। वहीं तीन सौ बेड अस्पताल के सीएमएस डा. बागीश वैश्य का कहना है कोई भी संदिग्ध कोविड मरीज उनके अस्पताल में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में महिला की हुई तबीयत खराब, जिला अस्पताल में भर्ती कराया

बरेली। डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस में एक महिला की तबीयत खराब हो गई। टीटीई ने महिला की हालत बिगड़ने का मेसेज रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को दिया। पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनेशपुर की नितिदास अवध असम एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही थीं। ट्रेन के जंक्शन पहुंचने से पहले उनकी तबीयत खराब होने लगी। कंट्रोल रूम के मेसेज पर रेलवे के डाक्टर टीम समेत जंक्शन पर पहुंच गए। राजधानी एक्सप्रेस दस मिनट तक जंक्शन पर खड़ी रही। महिला की हालत गंभीर देखते हुए एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीआरपी ने बताया कि महिला के भाई सुरेश दास दिल्ली में रहते हैं, उन्हें सूचना दे दी गई है। शाम तक वह भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed