फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Army recruitment written test will be held in Lucknow

लखनऊ में होगी आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा

Tue, 03 May 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 03 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा बरेली के बजाय अब लखनऊ में कराई जाएगी। फतेहगढ़ रैली में चयनित होने के बाद मेडिकल में पास हुए 75 युवाओं की सैनिक ट्रेडमैन पद के लिए लिखित परीक्षा 15 मई को लखनऊ स्थित आर्मी मेडिकल कोर यानी एएमसी स्टेडियम ग्राउंड में कराई जाएगी। इसकेे लिए सेना भर्ती कार्यालय ने युवाओं को एडमिट कार्ड बांटे। सोमवार को फर्रुखाबाद, बहराइच, सीतापुर, बलरामपुर, हरदोई आदि जिलों के ये युवा अपने एडमिट कार्ड लेने के लिए भर्ती कार्यालय में पहुंचे। भर्ती निदेशक कर्नल राजीव दीक्षित ने बताया कि पहले ट्रेडमैन की भर्ती में शामिल इन अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 29 अप्रैल को बरेली में होनी थी लेकिन इसे स्थगित करके 15 मई को कराना सुनिश्चित किया गया है। चूंकि इस दौरान बरेली में सेना भर्ती होनी है इसलिए इनकी लिखित परीक्षा लखनऊ में कराई जाएगी।
विज्ञापन


45 हजार आवेदन आए, एडमिट कार्ड आज से
बरेली में 13 से 23 मई तक होने वाली सेना भर्ती रैली के लिए सोमवार को आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि थी। इसके लिए लगभग 45 हजार युवाओं ने आवेदन किया है। भर्ती निदेशक कर्नल दीक्षित ने बताया कि मंगलवार से अभ्यर्थियों के लिए आनलाइन ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। इन्हें अभ्यर्थी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, सेना ने भर्ती की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भर्ती रैली शाहजहांपुर रोड पर स्थित जाट रेजीमेंट सेंटर के ग्राउंड में कराई जाएगी। प्रत्येक दिन अधिकतम पांच हजार युवाओं को बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed