फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Army Recruitment 2023 Army recruitment rally from December 4 at Jat Regimental Center in Bareillyread

Army Recruitment 2023: बरेली के जाट रेजिमेंटल सेंटर में 4 दिसंबर से सेना भर्ती रैली, पढ़ें कब किस जिले का नंबर

Wed, 11 Oct 2023 09:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Oct 2023 09:02 AM IST
सार

,Army Recruitment 2023: बरेली में यूनिट हेडक्वार्टस कोटा (यूएचक्यू) के तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समेन, अग्निवीर खिलाड़ी (जो अभ्यर्थी जाट रेजिमेंटल सेंटर में स्पोर्ट्स ट्रायल में शामिल थे) और अग्निवीर लिपिक पद के लिए भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया जेआरसी में होगी। 

विज्ञापन
Army Recruitment 2023 Army recruitment rally from December 4 at Jat Regimental Center in Bareillyread
सेना भर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में जाट रेजिमेंटल सेंटर में हेडक्वाटर्स कोटा के तहत सेना भर्ती रैली में चार से 16 दिसंबर तक शारीरिक दक्षता और अगले साल 10 मार्च को लिखित परीक्षा होगी। भर्ती संबंधी किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


रक्षा जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार यूनिट हेडक्वार्टस कोटा (यूएचक्यू) के तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समेन, अग्निवीर खिलाड़ी (जो अभ्यर्थी जाट रेजिमेंटल सेंटर में स्पोर्ट्स ट्रायल में शामिल थे) और अग्निवीर लिपिक पद के लिए भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया जेआरसी में होगी। 
विज्ञापन


इसमें युद्ध विधवा, जाट रेजिमेंट के भूतपूर्व, सेवारत सैनिक, शहीद, घायल सैनिकों के बेटे और इनके सगे भाई शामिल हो सकते हैं। इनके अलावा विधिक रूप से गोद लिए गए बच्चे और श्रेष्ठ खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को प्रारंभिक जांच के लिए सभी शैक्षिक, जाति, आरक्षण, एनसीसी आदि प्रमाणपत्र और जरूरी दस्तावेजों के साथ सुबह चार बजे भर्ती स्थल जाट रेजिमेंटल सेंटर के जाट गेट पर पहुंचना होगा। सुबह आठ बजे के बाद भर्ती में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।

23 मार्च 2024 को जारी होगा लिखित परीक्षा का परिणाम

जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक शारीरिक परीक्षा में पास अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण पांच दिसंबर 2023 से शुरू होगा। लिखित परीक्षा 10 मार्च 2024 को होगी। उत्तरपुस्तिकाओं की जांच 16 मार्च 2024 से शुरू होगा और परीक्षा परिणाम 23 मार्च 2024 को घोषित होंगे। सामान्य ड्यूटी में कब किस जिले की भर्ती

- चार दिसंबर को उत्तराखंड और किसी भी राज्य के वे अभ्यर्थी (उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा को छोड़कर) जो खेल परीक्षण के दौरान चयनित हुए थे।
- पांच दिसंबर को आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, आंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा (जेपी नगर), औरैया, आजमगढ़, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर नगर, कांशीराम नगर (कासगंज), कौशांबी, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर (पडरौना), ललितपुर, लखनऊ, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मेरठ।

- छह दिसंबर को बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बदायूं, भदोही, बुलंदशहर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, जालौन, हापुड़ (पंचशील नगर), पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर।

- सात दिसंबर को चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रूखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, मथुरा, शामली(प्रबुद्ध नगर), श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी, कानपुर देहात, बिजनौर, संंभल(भीमनगर)।

- नौ दिसंबर को हरियाणा के अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, रेवाड़ी, नूंह (मेवात), चरखी दादरी।
- 11 दिसंबर को हरियाणा के झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर।

- 12 दिसंबर को राजस्थान के अजमेर, बांसवाड़ा, बारा, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चितौड़गढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जोधपुर, अलवर, श्री गंगानगर।
- 14 दिसंबर को राजस्थान के चुरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, नागौर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद।
 

ट्रेड्समैन, लिपिक पद पर कब, किस जिले की भर्ती
- 15 दिसंबर को ट्रेड्समैन पद के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए।
- 16 दिसंबर को लिपिक पद के लिए सिर्फ जाट रेजिमेंट के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed