फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Army Recruiting: 250 youth run, 140 get success

सेना भर्ती: 250 युवाओं ने दौड़ लगाई, 140 ने कामयाबी पाई

Tue, 06 Oct 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Army Recruiting: 250 youth run, 140 get success
demo pic - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मंगलवार को भर्ती रैली में उत्तर प्रदेश के कई जिलों के युवा होंगे शामिल

विज्ञापन
बरेली। सेना कोटा भर्ती रैली में सोमवार को उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के 250 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई, जिसमें महज 140 अभ्यर्थी ही सफल हो सके। सुबह चार बजे के बाद शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया सुबह दस बजे तक चली, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल फिटनेस की जांच के लिए टोकन दिए गए।
सेना से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह चार बजे से फायरिंग रेंज पर अभ्यर्थियों की हाइट-चेस्ट की नाप की गई। इसके अलावा वहीं दस्तावेजों को चेक किया गया, जिसमें कुछ अभ्यर्थी अनफिट मिले, तो उन्हें लौटा दिया गया। फिट मिले अभ्यर्थियों की लॉट बनाकर उन्हें जाट सेंटर के ग्राउंड में ले जाया गया, जहां दौड़ हुई। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की ऊंची-लंबी कूद के साथ ही अन्य फिजिकल फिटनेस आंकी गईं, जिसके बाद 140 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।
विज्ञापन

आज इन जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल
आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, आजमगढ़, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर नगर, कासगंज, कौशाम्बी, लखीमपुर खीरी, खुशीनगर, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ और मेरठ के अभ्यर्थी मंगलवार को सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए भर्ती रैली में शामिल होंगे। काफी संख्या में उमड़ने वाले अभ्यर्थियों की आशंका के चलते सेना की ओर से मुस्तैद व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed