Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Army microlight aircraft depart for Meerut after performing aerial stunts

Bareilly News: हवाई करतब दिखाकर मेरठ रवाना हुए सेना के माइक्रोलाइट विमान

Fri, 20 Nov 2026 05:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:07 AM IST
विज्ञापन
Army microlight aircraft depart for Meerut after performing aerial stunts
बरेली। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने, सेना सेवा कोर के 200वें कोर दिवस एवं 12वें पुनर्मिलन समारोह के उपलक्ष्य में बरेली पहुंचे सेना के माइक्रोलाइट विमान बृहस्पतिवार को मेरठ के लिए रवाना हो गए। मुरादाबाद पुलिस लाइन में ईंधन भरवाकर अगले पड़ाव के लिए उड़ान भर गए।
विज्ञापन

इससे पहले बुधवार को सुबह 10:30 बजे तीनों विमानों ने पुराने सेना सेवा कोर स्कूल के ऊपर हवाई प्रदर्शन किया था। उनकी गड़गड़ाहट और लहराते तिरंगे ने लोगों को रोमांचित किया था। राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेना सेवा कोर का ध्वज प्रदर्शित किया गया। अभियान दल का नेतृत्व कर रहे कर्नल राहुल मनकोटिया ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सैन्य अफसरों के मुताबिक, वर्ष 1947 से मार्च 1999 तक पुराने परिसर में सेना सेवा कोर स्कूल था। अब यहीं जूनियर लीडर अकादमी है। विमानों ने करतब दिखाकर शौर्य, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन


तीन दिसंबर को होगा विश्राम
अभियान 16 नवंबर को गया से शुरू हुआ है और तीन दिसंबर को बंगलूरू में संपन्न होगा। अयोध्या, लखनऊ के बाद बरेली में प्रदर्शन किया है। फिर मेरठ, झांसी, महू, भुज, राजकोट, सूरत, शिरडी, बेलगाम और गोवा समेत कई स्थानों से गुजरते हुए विमान बंगलूरू पहुंचेगा। अभियान का उद्देश्य सैनिकों में साहसिक गतिविधि के प्रति रुचि बढ़ाकर सामूहिक कार्यक्षमता, धैर्य, साहस, सैन्य भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed