{"_id":"665196c2a9658f89690ff2d2","slug":"army-man-runs-sewing-machine-on-wife-fingers-in-bareilly-of-up-2024-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बर्बरता की हदें पार: सैन्यकर्मी ने पत्नी की अंगुलियों पर चलाई सिलाई मशीन, लात-घूंसों से पीटा; वीडियो भी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बरता की हदें पार: सैन्यकर्मी ने पत्नी की अंगुलियों पर चलाई सिलाई मशीन, लात-घूंसों से पीटा; वीडियो भी बनाया
Sat, 25 May 2024 01:59 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 May 2024 01:59 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बरेली से बर्बरता की हदें पार करने का मामला सामने आया है। यहां सैन्यकर्मी ने पत्नी की अंगुलियों पर सिलाई मशीन चला दी। उसकी लात-घूंसों से पिटाई के दौरान वीडियो भी बनाया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
पति ने पार की बर्बरता की हदें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के नवाबगंज से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां छुट्टी पर घर आए सैन्यकर्मी ने पत्नी की अंगुलियों पर सिलाई मशीन चला दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
थाना हाफिजगंज के चौखंडी गांव की नीलम कुमारी ने बताया कि नवाबगंज के गांव तुमड़िया निवासी मुकेश कुमार से उनकी शादी 23 अप्रैल 2021 को हुई थी। पति सैन्यकर्मी है। दंपती का एक बेटा भी है। नीलम का आरोप है कि पति के एक दूसरी महिला से संबंध हैं।
इस वजह से वह और उसकी मां ऊषा देवी उसके ऊपर तलाक लेने का दबाव बनाते हैं। आए दिन उसे प्रताड़ित किया जाता है। पति अब तक कई बार उसके ऊपर जानलेवा हमला कर चुका है। 12 मई को मुकेश कुमार छुट्टी लेकर घर आया।
विज्ञापन
21 मई को देर रात आरोपी ने धारदार हथियार से हमला करके उसकी कलाई जख्मी कर दी। इसके बाद भी जब उसका गुस्सा कम नहीं हुआ तो दोनों हाथों की अंगुलियों को सिलाई मशीन चला दी। लात-घूंसों से पिटाई करने के साथ ही सिर भी दीवार में मार दिया।

इससे उसके सिर और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं। महिला का आरोप है कि आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाया। वीडियो में जबरन उससे कहलवाया गया कि वह किसी लड़के से बात करती है। जख्मों से खून बहने की वजह से वह रातभर बेहाल रही।
जानकारी होने पर सुबह मायके वाले पहुंचे और उसे साथ ले गए। उसका उपचार कराया। स्वस्थ होने पर बृहस्पतिवार को महिला थाने पहुंची। इंस्पेक्टर नवाबगंज राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।