फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Army jawans beaten passengers in Guwahati Express

गुवाहाटी एक्सप्रेस में सेना के जवानों ने यात्रियों को पीटा, डेढ़ दर्जन को शाहजहांपुर में जबरन उतारा

Wed, 03 Apr 2019 02:31 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Apr 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
Army jawans beaten passengers in Guwahati Express
पीड़ित यात्री - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस में सेना के जवानों ने यात्रियों को पीट दिया। ट्रेन के शाहजहांपुर पहुंचने पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्रियों को कोच से जबरन उतार दिया। 
विज्ञापन


परेशान यात्रियों ने पहले एसएस दफ्तर के बाहर बाद में जीआरपी थाने में भी हंगामा किया। बाद में यात्रियों को दूसरी ट्रेन से भेजा गया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है। यात्रियों ने जीआरपी को लिखकर दिया है कि वे कार्रवाई नहीं चाहते।
विज्ञापन


डाउन गुवाहाटी एक्सप्रेस मंगलवार को करीब डेढ़ घंटा देरी से 3:45 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन के एक कोच में काफी सैनिक बैठे थे। उतारे गए यात्रियों का आरोप है कि ट्रेन के बरेली से छूटने के बाद कोच में बैठे जवानों ने उनको परेशान करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ यात्रियों ने विरोध किया तो उनसे मारपीट भी की। सेना के जवानों का कहना था कि कोच उनके लिए आरक्षित है। इसमें दूसरा कोई नहीं बैठ सकता। रामकिशन नाम के यात्री ने बताया कि ट्रेन के शाहजहांपुर पहुंचने पर करीब डेढ़ दर्जन यात्रियों को कोच से मारपीट कर उतार दिया। 

कोच से उतारे गए ज्यादातर यात्री हाजीपुर, बेगूसराय और छपरा के थे। ट्रेन से उतारे गए यात्री जीआरपी थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर अरविंद पांडेय, एसआई रामकृष्ण को यात्रियों ने घटना के बारे में बताया। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि उनसे जब रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर देने को कहा गया तो इंकार कर दिया। कई यात्रियों ने जीआरपी थाने में लिखकर दिया है कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। 

यात्रियों ने दूसरी ट्रेन में बैठाने की मांग की। इनको दूसरी टेन में बैठाकर रवाना कर दिया गया। हालांकि, इससे पहले यात्रियों ने एसएस मनोज कुमार के कक्ष के बाहर हंगामा करने की कोशिश की। एसआई रामकृष्ण का कहना है कि ट्रेन से उतारे गए यात्रियों ने किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया। यात्रियों को दूसरी ट्रेन से भेज दिया गया।

कुछ यात्रियों का आरोप था कि उनको गुवाहाटी एक्सप्रेस से सेना के जवानों ने उतार दिया। यात्रियों से मारपीट किए जाने संबंधी कोई सूचना मुझे नहीं मिली है। ट्रेन से उतारे गए यात्री जीआरपी से मिले हैं।
- मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed