फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ARM Pilibhit, salary of four including two foremen stopped, Babu of Badaun suspended

Bareilly News: एआरएम पीलीभीत, दो फोरमैन समेत चार का वेतन रोका, बदायूं का बाबू निलंबित

Sun, 27 Jul 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
ARM Pilibhit, salary of four including two foremen stopped, Babu of Badaun suspended
बरेली। रोडवेज में लापरवाह और अनुशासनहीन कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। हालांकि, भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे एआरएम बरेली संजीव श्रीवास्तव, एआरएम रुहेलखंड अरुण कुमार वाजपेयी, एआरएम पीलीभीत पवन श्रीवास्तव समेत 12 अन्य के खिलाफ कार्रवाई फाइलों में कैद हो गई है। बसों की मरम्मत में भ्रष्टाचार के आरोप साबित होने के बाद सेवा प्रबंधक धनजी राम को निलंबित किया जा चुका है। बदायूं डिपो के एआरएम पर भी निलंबन की गाज गिर चुकी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों नोडल अधिकारी आरपीएल शर्मा ने परिक्षेत्र के चारों डिपो का निरीक्षण किया तो सबसे ज्यादा खामियां पीलीभीत डिपो में मिली थीं। पीलीभीत डिपो के एआरएम समेत फोरमैन नसीम और एसएसआई किरन कुमार का वेतन रोक दिया गया है। बदायूं डिपो के फोरमैन दीपक जैन का भी वेतन रोका गया है। बदायूं डिपो के एआरएम राजेश पाठक के आदेशों की अवहेलना और अशोभनीय व्यवहार करने वाले वरिष्ठ लिपिक मुनेंद्र को आरएम दीपक चौधरी ने शनिवार को निलंबित कर दिया है। राजेश पाठक को बदायूं डिपो के एआरएम अजय सिंह के निलंबन के बाद बदायूं का चार्ज दिया गया था। उन्होंने वरिष्ठ लिपिक की कार्यप्रणाली को लेकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी थी। इसके आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed