फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Arjun Maurya murder case Main accused Kush arrested in Bareilly

Bareilly News: प्रेम प्रसंग में बाधक था अर्जुन, चौराहे पर थप्पड़ मारा तो कर दी हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Jun 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 01:24 AM IST
सार

बरेली में अर्जुन मौर्य की हत्या के मुख्य आरोपी कुश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने प्रेम प्रसंग में बाधक बनने और थप्पड़ मारने के बदले में अर्जुन की हत्या की बात कबूली। एक अन्य आरोपी अर्पित की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। 

विज्ञापन
Arjun Maurya murder case Main accused Kush arrested in Bareilly
आरोपी कुश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अर्जुन हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त कुश को बारादरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने प्रेम प्रसंग में बाधक बनने और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की वजह से अर्जुन मौर्य की हत्या करने की बात कबूली। बताया कि बदले की भावना से उसने दोस्तों के साथ साजिश रचकर अर्जुन की हत्या कराई थी।  

विज्ञापन


15 जून की रात साढ़े ग्यारह बजे बारादरी के संजय नगर इलाके में अर्जुन मौर्य नाम के डीजे संचालक की सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में पिता राकेश मौर्य ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पहले आरोपी अर्पित उर्फ पहाड़ी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था, जो अब जेल में है। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि शनिवार को कुश की डीडीपुरम पार्क के पास से गिरफ्तारी की गई। शाम को उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन


अर्पित ने सिर में मारी थी गोली 
पूछताछ में कुश ने बताया कि उसका अर्जुन की बहन से तीन साल से प्रेम संबंध था। अर्जुन इसका विरोध करता था। 15 जून को अर्जुन ने बेकरी के पास कुश को इसी वजह से सबके सामने थप्पड़ मारा था। इसके बाद कुश ने अपने साथी अर्पित उर्फ पहाड़ी और कपिल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। तीनों ने मिलकर अर्जुन को गोसाई गौटिया मंदिर के पास तिराहे पर रोका। विवाद बढ़ने पर अर्पित उर्फ पहाड़ी ने तमंचे से अर्जुन को गोली मार दी। हत्या के बाद आरोपी भाग गए। कुश साथी कपिल का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed