{"_id":"5755d3c44f1c1b0a1d9c5a65","slug":"archana-express-fallen-trees-eight-passengers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्चना एक्सप्रेस पर गिरा पेड़, आठ यात्री जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्चना एक्सप्रेस पर गिरा पेड़, आठ यात्री जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी से रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर जाने के कारण सोमवार को बरेली जंक्शन को आने-जाने वाली आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुईं। सीबी गंज के पास जम्मू से पटना जा रही अर्चना एक्सप्रेस पर बड़ा पेड़ गिरने से एक कोच में बैठे आठ यात्री हड़बड़ाहट में बर्थ से नीचे गिरकर चोटिल हो गए। सोमवार को दोपहर जिस समय तेज आंधी आई अर्चना एक्सप्रेस को सीबीगंज के पास पहुंची थी। इसी बीच ट्रेन के बफर पर पाकड़ का बड़ा पेड़ गिर पड़ा। यात्रियों की किस्मत से चालक ने ट्रेन की रफ्तार धीमी कर रखी वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। फिर भी एक कोच में सवार शराफत अली, महेंद्र प्रताप, अशोक मिश्र, मेधा, सतवंत सिंह और नरेंद्र सोनकर समेत आठ यात्रियों के बर्थ से गिरने से चोट लग गई। बरेली जंक्शन पहुंचने पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं, पेड़ हटने तक ट्रेन आधे घंटे से ज्यादा देर तक सीबी गंज में ही रुकी रही। रेलवे ने पेड़ हटवाया जो ट्रेन आगे बढ़ सकी। वहीं, फतेहगंज पूर्वी में रेलवे लाइन के ऊपर बिछी 25000 वोल्ट की इलेक्ट्रिक लाइन दो स्थानों पर पेडों के गिरने से टूट कर पटरियों पर आ गिरी। इससे कई एंगिल तथा टावर तिरछे होकर लटक गए। इसके चलते दर्जन भर से अधिक ट्रेनों को रोक दिया गया। इससे ट्र्रेनों में सवार हजारों यात्री पानी तक के लिए भटकते रहे। इस घटना से बरेली आने वाली गाड़ी संख्या 15211 जनसेवा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14235 (वाराणसी-बरेली) पितांबरपुर में तथा गाड़ी संख्या 13151 सियालदाह एक्सप्रेस विलपुर में शाम छह बजे तक खड़ी रहीं। रेलवे के इलेक्ट्रानिक अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि टूटे हुए तारों, एंगिल और टावरों की मरम्मत सायं पांच बजे तक किए जाने के बाद बरेली दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन सायं छह बजे बहाल हो सका। बनारस जाने वाली गाड़ी संख्या 14236 तथा प्रयाग जाने वाली मुगलसराय एक्सप्रेस भी फंसी रहीं। वहीं, आंधी की वजह से सियालदाह को भिटौरा में रोक दिया गया। कई अन्य ट्रेनें भी लेट पहुंचीं।
स्टेशन पर भी मच गई अफरातफरी
आंधी से बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो रखीं फाइबर की शीट उड़कर इधर-उधर गिर पड़ीं। कई यात्रियों के बैग भी उड़ गए। इससे यात्री दौड़ने लगे और जंक्शन पर अफरातफरी का माहौल हो गया।
मालगाड़ी का इंजन फेल
फरीदपुर। दो मालगाड़ी के इंजन फेल हो जाने से अप और डाउन लाइन पर करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार दोपहर बाद तीन बजे पीतांबरपुर रेलवे स्टेशन और रसुईया रेलवे स्टेशन के बीच में अप और डाउन लाइन पर मालगाड़ी में लगे दो इंजन फेल हो गए। इससे अप और डाउन लाइन का यातायात पूरी तरह से बंद हो गया। लगभग साढे़ चार बजे मरम्मत के बाद अप और डाउन लाइन में यातायात शुरू हो पाया। दोनों लाइन बंद हो जाने से बरेली और शाहजहांपुर की ओर से आने जाने वाली गाड़ियों को रोक दिया गया। पीतांबरपुर में ही दो गाड़ियां दरभंगा-अमृतसर और बरेली-बनारस ट्रेन खड़ी हुई थीं। यह गाड़ियां डेढ़ घंटा बाद रवाना हो सकीं।