फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Arbitrary power supply, people are sweating due to power cuts

Bareilly News: बिजली आपूर्ति में मनमानी, कटौती से छूट रहे पसीने

Sat, 26 Jul 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Arbitrary power supply, people are sweating due to power cuts
मीरगंज। बिजली आपूर्ति में मनमानी जारी है। लगातार कटौती से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। वहीं, स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

मीरगंज विद्युत उपकेंद्र से देहात क्षेत्र में 10 घंटे तो कस्बे में चार से पांच घंटे बिजली कटौती की गई। शुक्रवार को गर्मी के बीच अघोषित कटौती से लोगों के साथ स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को खासी परेशानी हुई। कई राहगीरों ने पेड़ों के नीचे बैठे नजर आए।
विज्ञापन

क्षेत्र में शुक्रवार को तापमान बढ़ने से लोगों में बेचैनी देखी गई। दिन में बिजली कटौती से लोग बेहाल रहे। वहीं, जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र से दिन में मात्र शीशगढ़ कस्बे व देहात क्षेत्र में दो घंटे बिजली आई, बाकी समय लोग परेशान रहे। शुक्रवार को बिजली गुल होने से स्कूली बच्चे परेशान रहे। गर्मी व उमस को देखते हुए अध्यापकों ने बच्चों को कमरे से बाहर निकालकर पेड़ों के नीचे बैठाया। प्राथमिक विद्यालय बिल्सा के प्रधानाध्यापक देशपाल राठौर ने बताया कि स्कूलों में बिजली कनेक्शन तो हैं, लेकिन बिजली न आने से बच्चों को पेड़ों के नीचे बैठना पड़ता है। यही हाल मल्साखेड़ा, सहोड़ा, बसई सुल्तानपुर, दुनका आदि गांवों का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बिजली आपूर्ति को लेकर शेड्यूल तय है, लेकिन शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हाेती है। मीरगंज विद्युत उपकेंद्र जेई सोमप्रकाश ने बताया कि आदेशानुसार आठ से दस घंटे कटौती की जा रही है। जाफरपुर बिजली उपकेंद्र के जेई संतोष शर्मा को फोन किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। संवाद
--
लगते ही फुंक गए तीन ट्रांसफार्मर
बिजली ठप रहने से कस्तूरबा स्कूल की 140 छात्राएं व उपभोक्ताएं सात दिन से परेशान
हाफिजगंज। कस्बे के एक मोहल्ला में लगते ही फुंक गए तीन ट्रांसफार्मर, जिस कारण कस्तूरबा स्कूल की 140 छात्राएं व उपभोक्ताएं सात दिन से गर्मी में रहने को मजबूर हैं। स्कूल की वार्डन अनीता शर्मा ने बताया कि शनिवार को 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था, जिसके बाद विद्यालय समेत आसपास क्षेत्र में बिजली ठप हो गई।
लगातार मांग के बाद मंगलवार को एक नया ट्रांसफर लगाया गया, जो लगते ही फुंक गया। इसके बाद बृहस्पतिवार शाम को फिर ट्रांसफार्मर लगाया गया। उसके साथ ही वही हुआ। लोगों में बिजली को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। कस्तूरबा विद्यालय से वार्डन ने बताया गर्मी से बचने के लिए जनरेटर चलाया जा रहा है। इधर, उपभोक्ता नानक चंद, अरेंद्र रस्तोगी आदि ने विभाग से क्षमता बढ़वाकर नया ट्रांसफर लगाए जाने की मांग की है। एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि अब ट्रांसफार्मर को बदलकर क्षमता बढ़ाकर लगाया जाएगा। संवाद
--
अघोषित कटौती से लोग बेहाल, सौंपा ज्ञापन
नवाबगंज। तहसील नवाबगंज के अधकटा नजराना गांव में स्थित अटल आवासीय विद्यालय में गर्मी में की जा रही बिजली कटौती से विद्यार्थी परेशान हैं। विद्यार्थियों के अभिभावकों ने शुक्रवार को विधायक डॉ. एमपी आर्य को ज्ञापन सौंपा है।
क्षेत्र के गांव अधकटा नजराना में खुले अटल आवासीय विद्यालय में भी बिजली कटौती जारी है। यहां डीजल के अभाव के कारण विद्यालय का जनरेटर भी नहीं चल पा रहा है। विद्यार्थियों ने बताया कि बिजली न आने से पानी के लिए विद्यालय में परेशानी होती है। इतना ही नहीं बंदरों द्वारा टंकी के पानी दूषित किए जाने के साथ ही कक्षों में लाइट न होने की वजह से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इस वजह से कई छात्र बीमार हो गए हैं।
शुक्रवार को विद्यालय के छात्रों के अभिभावक सुमित कुमार, अशोक कुमार, दिलीप सिंह, संतराम, डालचंद वर्मा, सोमपाल, नारायन सिंह ने डॉ. एमपी आर्य से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। संवाद
--
ओवरलोड और ट्रिपिंग से घंटों गुल हो रही है बिजली
सिरौली। गत दिनों क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। लगातार कटौती से भीषण गर्मी से लोग जूझ रहे हैं।
कस्बे में गत तीन दिनों से घंटों बड़ी लाइन के ब्रेकडाउन रहने से लोगों को बिजली किल्लत की समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि ट्रिपिंग की समस्या आम बात है। ओवरलोड के कारण अनगिनत फाॅल्ट, केबलों का जलना, हर 10 मिनट पर होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से आपूर्ति आए दिन ठप रहती है। उधर दिन में लगातार आपूर्ति न मिलने से कस्बे के लघु उद्योग दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। कस्बे के आलम खान, सोनू रस्तोगी, भग्गू राम भारद्वाज, राहुल भारद्वाज आदि ने शीघ्र ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। संवाद
--
मेले की दुकानों को दे दी आपूर्ति, ओवरलोड से ट्रांसफाॅर्मर फुंका
गुलड़िया। गौरी शंकर मेले में लगी सैकड़ों दुकानों के लिए रात में निजी लाइनमैनों ने बिजली आपूर्ति दे दी, जिससे ओवरलोड होकर मंदिर के सामने लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया, तब से गांव की आपूर्ति ठप हो गई है।

गौरी शंकर मंदिर के ठीक सामने बड़ा ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इस ट्रांसफार्मर से पूरे अड्डा समेत गांव की आपूर्ति भी संचालित होती है। बताते हैं कि इस ट्रांसफार्मर की लाइन से मेले में लगी सैकड़ों दुकानों ने मंगलवार से चोरी से बिजली तार को जोड़ लिया। बिजली कर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बुधवार की शाम को सारी केबल काट दी थी, लेकिन बृहस्पतिवार की रात को दुकानदारों ने निजी लाइनमैनों से सांठगांठ कर बिजली मेले की दुकानों को संचालित करा ली, जिससे ओवरलोड होकर रात में ही मंदिर के सामने लगा ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जल गया। इसके बाद से मंदिर समेत पूरे गांव की बिजली ठप हो गई। बताते हैं कि जेई ने ट्रांसफार्मर बदलने के लिए अधिकारियों को बता दिया है, लेकिन दूसरे दिन तक यह नहीं बदल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed