{"_id":"5d693d758ebc3e014c4b4317","slug":"aprajita-shahjahanpur-aprajita-bareilly-news-bly3742479139","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं शर्म न करें, समस्या हो तो अपनी मां से बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं शर्म न करें, समस्या हो तो अपनी मां से बताएं
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
लाला बुलाकी दास बाबू राम सहाय हिंदू महिला इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य पर गोष्ठी
विज्ञापन
तिलहर(शाहजहांपुर)। अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शुक्रवार को लाला बुलाकी दास बाबू राम सहाय हिंदू महिला इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य पर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में सीएचसी की महिला चिकित्सक डॉ. ज्योति राजपूत ने छात्राओं को मासिक धर्म के बारे में विस्तार से बताया और उन्हें सलाह दी कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर वह शर्म न करें अपनी मां को अवश्य बताएं।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. सूर्य कुमार गंगवार ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए तभी वह अपराजिता बन सकेंगी। उन्होंने कहा कि छात्राओं को कमजोरी और अन्य परेशानियां होने पर तत्काल हीमोग्लोबिन सहित अन्य जांच कराए। ताकि जो बीमारी हो रही है उसका समय पर उपचार हो सके। डॉ. गंगवार ने गर्मी में फैलने वाले संक्रामक रोगों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। कहा कि वह लोग अपने घर के आसपास भी नजर रखें। यदि कोई बीमारी से ग्रसित होता है तो तत्काल जानकारी दें, जिससे मरीज का समय पर उपचार किया जा सके। डॉ. ज्योति राजपूत ने महिला संबंधी समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई हिंसा होती है तब वह तत्काल इसका विरोध कर परिवार में मां और टीचर से यह बात अवश्य शेयर करें। ताकि उनकी समस्या का निदान हो सके। उन्होंने महिलाओं के शरीर में खून की होने वाली कमी के बारे में भी विस्तार से चर्चा करते हुए खानपान में सुधार लाने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनीता भी मौजूद रहीं।