फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   aprajita in pilibhit

अपराजिता अभियान: महिला सशक्तीकरण विषय पर गोष्ठी का आयोजन

Wed, 31 Jul 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
aprajita in pilibhit
‘अपराजिता बनना है तो आत्मविश्वास पैदा करें’ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मंगलवार को सीएससी अमरिया में महिला सशक्तीकरण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेश गंगवार ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। वह ऑटो से लेकर प्लेन तक चला रही हैं। जरूरत बस अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करने की है। आत्मविश्वास ही जीत दिलाता है। अपराजिता बनना है तो महिलाएं आत्मविश्वास मजबूत करें।
विज्ञापन


अमरिया थाना प्रभारी मनीराम सिंह ने कहा कि महिलाएं कभी भी अपने को असुरक्षित महसूस न करें। जब बह किसी भी स्थान से अपने घर के लिए रवाना हों तो एक बार अपने घर पर फोन कर बता दें। और जिस वाहन में बैठें उसका नंबर भी अपने घर नोट करा दें। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही है। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1076, 1090, 181, 100 की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में इन नंबरों पर कॉल कर सकती हैं। गोष्ठी का संचालन कर रहे डॉ. मंजीत सिंह ने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए अमर उजाला ने अनूठी पहल शुरू की है। इससे महिलाओं को कानून के बारे में अच्छी जानकारी मिल रही है। कांस्टेबल चारु यादव ने महिलाओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed