फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   aprajita in bareilly

आज संभालें तभी बचेगा कल

Thu, 31 Oct 2019 09:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
aprajita in bareilly
आज संभालें तभी बचेगा कल - फोटो : अमर उजाला, बरेली

अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण स्तर पर साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज में हुई निबंध प्रतियोगिता

विज्ञापन
बरेली। आज पर्यावरण को बचाएंगे तभी तो आने वाला कल सुनहरा होगा, नहीं तो दम घोंटने वाली हवा में सांस लेना भी दूभर हो जाएगा। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत गुरुवार को साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज में ‘पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण स्तर’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्राओं ने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई तो उपाय भी सुझाए।

प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाली हर्षिता सागर ने अपने निबंध में वर्तमान समय में सबसे बड़ी समस्या स्मॉग पर लिखा। पराली का धुआं, दिवाली पर पटाखों से निकलने वाले कार्बन और गैसों से स्मॉग तैयार हुआ। इससे आबोहवा जहरीली होगी और यही स्थिति बनी रही तो एक दिन धरती पर खुली हवा में सांस लेना भी दूभर हो जाएगा। दूसरा स्थान पाने वाली सुनयना वर्मा ने अपने निबंध के जरिये रेडियोधर्मी प्रदूषण का मुद्दा उठाया। तकनीक विकसित करने में हम मानव जाति को खतरे में डालते जा रहे हैं। तीसरा स्थान पाने वाली फैमिना ने प्रदूषण से जहरीली होती जा रही हवा को प्रमुखता दी। वायु सूचकांक खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है। दिल्ली इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। धरती बचानी है तो अभी से पर्यावरण संरक्षण करने की जरूरत है। सुष्मिता और सनी ने भी स्मॉग की बात उठाई। स्मॉग के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। प्रतियोगिता कराने में प्रधानाचार्य डॉ. ममता गर्ग, डॉ. रश्मि अग्रवाल, माया देवी, जयबाला शर्मा, शैलेंद्री का सहयोग रहा।
विज्ञापन


विजेता
प्रथम : हर्षिता सागर, कक्षा 11
द्वितीय : सुनयना वर्मा, कक्षा 11
तृतीय : फैमीना, कक्षा 10
सांत्वना पुरस्कार : सुष्मिता आर्या और सोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed