फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   aprajita in bareilly

‘अपराजिता’ बनने के लिए बुलंद करनी होगी आवाज

Wed, 31 Jul 2019 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
aprajita in bareilly
‘अपराजिता’ बनने के लिए बुलंद करनी होगी आवाज - फोटो : अमर उजाला, बरेली

अमर उजाला अपराजिता मुहिम के तहत स्वदेश भूषण इंटर कॉलेज में छात्राओं ने बेबाकी से रखी अपनी बात

विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला अपराजिता ‘100 मिलियन स्माइल्स’ मुहिम के तहत मंगलवार को मढ़ीनाथ स्थित स्वदेश भूषण इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। ‘21वीं सदी में महिला सुरक्षा’ विषय पर आधारित प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और बेबाकी से अपनी बात रखी। उनका कहना था कि 21वीं सदी में महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं लेकिन अपराध और उत्पीड़न का विरोध नहीं कर रही हैं। ये उदासीनता और चुप्पी अगर खत्म हो जाए तो उन्हें ‘अपराजिता’ बनने से कोई रोक नहीं सकता है।
निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण विषय पर अपनी बात और सोच को रखा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं ने महिला सुरक्षा के उपाय बताए। बताया कि किस तरह कठिन समय में पुलिस से मदद ले सकतीं हैं। छात्राओं को सामाजिक जीवन के बारे में बताने के साथ ही, सवाल जवाब किए गए। इस पर छात्राओं ने बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जब भी महिलाओं को मौका मिला है तब उन्होंने खुद को साबित किया है। एक छात्रा ने किरण बेदी और कल्पना चावला को अपना आदर्श बताया और कहा कि उसका प्रयास रहता है कि वह महिलाओं को जागरूक करे और उन्हें आगे बढ़ने में मदद करे। शिक्षिकाओं ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं व महिला हेल्प लाइन नंबरों के बारे में भी बताया। शिक्षिकाओं ने कहा कि लड़कियों पर पाबंदी नहीं लगानी चाहिए, बेटा और बेटियों में कोई फर्क नहीं है। लड़कियां भविष्य में क्या बनना चाहती हैं, ऐसे विषयों पर खुलकर बात करने का सुझाव छात्राओं को दिया।
विज्ञापन

कीर्ति अव्वल और शिवानी को दूसरा स्थान मिला

निबंध प्रतियोगिता में 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की करीब दो सौ छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने अपनी सोच को ही कागज पर नहीं उतारा बल्कि खुद को साबित करने का संकल्प भी लिया। करीब घंटे भर तक चली प्रतियोगिता के बाद विजेताओं के नाम घोषित किए गए। इसमें 10वीं की कीर्ति मौर्या प्रथम, 12वीं की शिवानी द्वितीय, तूलिका दत्त तृतीय रहीं। साथ ही, दो अन्य छात्राओं को कांसोलेशन प्रमाण पत्र सौंपे गए। प्रमाण पत्रों का वितरण कॉलेज के प्रबंधक सुरेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed