{"_id":"6955950093ff66d53e068971","slug":"appointment-of-teachers-in-all-council-schools-of-the-district-bareilly-news-c-4-vns1074-797639-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती
विज्ञापन
समायोजन की प्रक्रिया पूरी, 50 शिक्षकों को दी गई नई तैनाती
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए समायोजन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने बताया कि यू-डायस पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के आधार पर जिले के सभी शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। वर्तमान में जनपद का कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं है।
यू-डायस पोर्टल के आंकड़ों के विश्लेषण के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में 32 प्राथमिक विद्यालय एकल शिक्षक वाले पाए गए थे। जिले के अन्य स्कूलों में 191 सहायक अध्यापक सरप्लस के रूप में चिह्नित किए गए।
जनपद स्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद, वरिष्ठता के आधार पर 32 सहायक अध्यापकों का समायोजन इन एकल विद्यालयों में कर दिया गया है।
उच्च प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा में नौ विद्यालय शिक्षक विहीन और 32 विद्यालय एकल शिक्षक वाले पाए गए थे। इन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए जिले में कार्यरत 124 सरप्लस सहायक अध्यापकों में से 50 शिक्षकों का चयन किया गया। संवाद