{"_id":"640c067ed31f9e9254041d96","slug":"apply-till-17-march-to-add-name-to-voter-list-in-bareilly-2023-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, नाम जुड़वाने के लिए करें आवेदन, यह है अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, नाम जुड़वाने के लिए करें आवेदन, यह है अंतिम तिथि
Sat, 11 Mar 2023 01:31 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:31 PM IST
सार
यदि मतदाता ऑनलाइन ही मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहते है, तो वे आवेदन कर सकते हैं। 11 से 17 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। एक अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को हो गया। अब ऐसे लोग जो नाम जुड़वाने से छूट गए हैं, उन्हें नए सिरे से मौका मिलेगा। 11 से 17 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग से जारी निर्देशों के अनुसार आप बेवसाइट www.sec.up.nic.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बूथों पर भी आवेदन फार्म मिल जाएंगे। बताया गया है कि सूची का प्रकाशन हो चुका है, अब नाम कटवाने और जुड़वाने का काम हो सकेगा। एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाता भी आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
यदि मतदाता ऑनलाइन ही मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहते है, तो वे आवेदन कर सकते हैं। 11 से 17 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे और 18 मार्च से 22 मार्च तक दावे व आपत्तियों का निपटारा होगा। 23 से 31 मार्च के बीच पूरक सूची में नए मतदाताओं का नाम शामिल किया जाएगा। एक अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां देखें मतदाता सूची
निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, नगर निगम कार्यालय, जोन कार्यालय, नगर पंचायतों व जिला निर्वाचन कार्यालय।
13 लाख 10 हजार 640 मतदाता
नगर निगम में आठ लाख 32 हजार 948 मतदाता है। इसमें चार लाख 48 हजार 339 पुरूष व तीन लाख 84 हजार 609 महिला मतदाता है। इसके अलावा अन्य नगर पालिका व पंचायतों में मिलाकर कुल 13 लाख 10 हजार 640 मतदाता हैं। इसमें सात लाख 1584 पुरूष और छह लाख 9 हजार 59 महिला मतदाता हैं।