Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Applied a tilak to her brother and wished for his long life.

Bareilly News: भाई को तिलक कर की लंबी उम्र की कामना

Wed, 11 Nov 2026 10:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 11 Nov 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Applied a tilak to her brother and wished for his long life.
बरेली। जनपदभर में बुधवार को भाई दूज की रौनक रही। बहनों ने सुबह पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन

शाही में त्योहार के अलावा बसावनपुर गांव के ब्रह्मदेव स्थल पर आयोजित मेले की भी रौनक रही। भीड़ के कारण आसपास के मार्गों पर व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। नवाबगंज, क्योलड़िया, सेंथल, कुंडरा कोठी, मीरगंज, सिरौली, बहेड़ी, फतेहगंज पूर्वी, अलीगंज, रामनगर आदि क्षेत्रों में मिठाई और फल विक्रेताओं की चांदी हुई। वाहनों में यात्रियों की भीड़ रही। सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट तैनात रहीं। शेरगढ़ में यातायात सुचारू रखने के लिए चार पहिया वाहनों को बाइपास से गुजारा गया। बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ रही। गुलड़िया में त्योहार के दिन मिठाइयों के दाम बढ़ गए। एक हजार रुपये प्रति किलो तक मिठाइयां बिकीं। आंवला नगर पालिका परिषद ने भाई दूज पर बहनों के लिए फ्री ई-रिक्शा सेवा शुरू की। पालिका अध्यक्ष सैयद आबिद अली ने इन रिक्शों को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन



कलम-दवात की पूजा कर की खुशहाली की कामना
आंवला। कायस्थ समाज के लोगों ने यम द्वितीया पर मोहल्ला बसंत विहार में अपने आराध्य चित्रगुप्त का पूजन किया। कलम-दवात की पूजा कर खुशहाली और समाज के उत्थान की कामना की। समाजसेवी डॉ. संजय सक्सेना ने बताया कि उनके साथ श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती की। प्रसाद ग्रहण कर भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। समाज में एकता, संस्कार और सेवा की भावना मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान कौशल किशोर सक्सेना, दुर्गेश सक्सेना, नवीन सक्सेना, निखिल सक्सेना, विजय सक्सेना, सुधीर सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed