{"_id":"6708771fa9ef7a16e0021b94","slug":"applications-sought-for-payment-of-dues-of-rubber-factory-workers-bareilly-news-c-4-bly1015-498971-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रबर फैक्ट्री कर्मियों के बकाया भुगतान के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रबर फैक्ट्री कर्मियों के बकाया भुगतान के लिए मांगे आवेदन
विज्ञापन
बरेली। वर्ष 1999 से बंद पड़ी रबर फैक्टरी के कर्मचारियों के बकाया भुगतान की उम्मीद फिर जगी है। अपर आयुक्त (प्रशासन) प्रीति जायसवाल ने कर्मचारियों से 15 नवंबर तक आवेदन करने के लिए कहा है।
अपर आयुक्त द्वारा जारी सूचना के अनुसार कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान कंपनी स्तर से कराया जाएगा। इसके लिए सभी कर्मियों को निर्धारित समय सीमा में आवेदन करना होगा। जो कर्मचारी आवेदन नहीं करेंगे, वह स्वयं इसके जिम्मेदार होंगे। बता दें कि कर्मियों के भुगतान का मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में विचाराधीन है। डेब्ट रेवन्यू ट्रिब्यूनल मुंबई को कर्मी दस्तावेज सौंप चुके हैं। हालांकि, अभी कोर्ट में सुनवाई जारी है।
कर्मचारी नेता अशोक मिश्रा के मुताबिक शासन-प्रशासन तक भुगतान संबंधी समस्या रख चुके हैं। 25 वर्षों में 1,432 में से 600 कर्मियों की मौत हो चुकी है। बीते माह भी चार कर्मियों की सांसें थम गईं। उन्होंने कर्मियों से आवेदन करने और प्रशासन से भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है। अमर उजाला ब्यूरो