{"_id":"69bb1c317f87a4e20c0213d4","slug":"application-for-filing-a-report-against-13-people-including-the-enforcement-team-in-charge-bareilly-news-c-4-bly1053-846527-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रवर्तन दल प्रभारी समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रवर्तन दल प्रभारी समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की अर्जी
विज्ञापन
बरेली। स्पेशल जज एंटी करप्शन कमलेश्वर पांडेय की अदालत में विद्युत निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की अर्जी दी गई है। कोर्ट ने इस संबंध में थाने से रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी। सुर्खा निवासी मोहसिन खां का आरोप है कि तत्कालीन प्रवर्तन दल प्रभारी एसआई विक्रम सिंह, अधिशासी अभियंता रामलाल, अवर अभियंता जुगराज सिंह, मुख्य अभियंता नरेंद्र पाल सिंह, सहायक अभियंता रवेंद्र कुमार समेत राजेश कुमार, दीन दयाल, हीरालाल सरोज, सुदीप भारती, अशोक और लाइनमैन देवेंद्र व डेविट गंगवार ने उनसे रिश्वत की मांग की।
रिश्वत न देने पर बिजली चोरी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। उसने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब उसने कोर्ट की शरण ली। संवाद
विज्ञापन
रिश्वत न देने पर बिजली चोरी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। उसने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब उसने कोर्ट की शरण ली। संवाद
विज्ञापन