फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Appearance of 16 roads of the division will change with Rs 2.71 crore

Bareilly News: 2.71 करोड़ से मंडल की 16 सड़कों की बदलेगी सूरत

Thu, 01 Jan 2026 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Appearance of 16 roads of the division will change with Rs 2.71 crore
राज्य सड़क निधि से मरम्मत और कायाकल्प के लिए जारी की गई धनराशि, बरेली को छोड़कर अन्य तीन जिलों में कराया जाएगा काम
विज्ञापन

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंडल के तीन जिलों शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत की 16 महत्वपूर्ण सड़कों की मरम्मत और कायाकल्प के लिए 2.71 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। राज्य सड़क निधि से जारी इस राशि से न केवल गड्ढा मुक्ति अभियान को मजबूती मिलेगी, बल्कि ग्रामीण संपर्क मार्गों की स्थिति में भी सुधार होगा।
जारी धनराशि में सबसे बड़ा हिस्सा बदायूं को मिला है। यहां बिसौली-सहसवान मार्ग के लिए 72.40 लाख रुपये और सहसवान से मेरठ-बदायूं मार्ग तक के खंड के लिए 61.44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पीलीभीत में पूरनपुर-खटीमा मार्ग की मरम्मत के लिए भी 42.53 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के संपर्क मार्गों पर विशेष ध्यान

शाहजहांपुर जिले में नौ से अधिक छोटी-बड़ी सड़कों और संपर्क मार्गों को इस सूची में शामिल किया गया है। इनमें नगला लाहौरी, जमुनिया और नवादा दरोबस्त सेतु जैसे महत्वपूर्ण मार्ग शामिल हैं। बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए चांदापुर कुतुआपुर से सिसनई मार्ग और गर्रा नदी पर बने पुल के पहुंच मार्ग की मरम्मत को भी प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं को सख्त हिदायत दी गई है कि वह तत्काल टेंडर की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूर्ण करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed