फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aonla Lok Sabha Chunav Result 2024 Winning Candidate Samajwadi Party Neeraj Maurya

Aonla Lok Sabha Result 2024: आंवला सीट पर सपा ने किया उलटफेर, भाजपा को हराया, नीरज मौर्य जीते

Tue, 04 Jun 2024 06:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Jun 2024 06:33 PM IST
सार

UP Lok Sabha Chunav Result 2024 : आंवला लोकसभा सीट पर टी-20 के सुपर ओवर जैसा रोमांच देखने को मिला। यहां भाजपा और सपा के कड़ी टक्कर हुई। आखिर में सपा ने जीत दर्ज की। सपा के नीरज मौर्य ने 15 हजार से अधिक वोटों से भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप को हराया। 

विज्ञापन
Aonla Lok Sabha Chunav Result 2024 Winning Candidate Samajwadi Party Neeraj Maurya
सपा के नीरज मौर्य, भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप, बसपा के आबिद अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंवला लोकसभा सीट के तीन विधानसभा क्षेत्रों बिथरी, फरीदपुर, आंवला की मतगणना बरेली में हुई, जबकि दातागंज व शेखूपुर विधानसभा सीटों के मतों की गणना बदायूं में हुई। बरेली में मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप और सपा के नीरज मौर्य के बीच राउंड दर राउंड अगड़ने-पिछड़ने का खेल चलता रहा। 

विज्ञापन


पहले राउंड में 845 मतों से धर्मेंद्र आगे रहे और दूसरे में भी आगे हुए, लेकिन तीसरे में 4,926 मतों से नीरज ने बढ़त बना ली। क्रमवार 15वें राउंड तक नीरज का दबदबा रहा। फिर यह अंतर 340 मतों पर आ गया। 16वें राउंड में धर्मेंद्र फिर 2,917 मतों से आगे होकर 18वें राउंड तक डटे रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 19वें राउंड में फिर 7,881 मतों से नीरज आगे हुए, लेकिन अगले ही राउंड से लुढ़कने लगे। 21वें राउंड में वह 184 मतों से ही आगे रहे। 22वें राउंड से फिर बढ़त दर्ज की तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। 33वें राउंड तक आगे रहे और 15,969 मतों से नीरज मौर्य विजेता बने।
 

आंवला लोकसभा सीट
नीरज मौर्य- सपा
4,92,515 मिले वोट 
15969 वोटों से जीते 
धर्मेंद्र कश्यप को 4,76,546 मिले वोट 
आबिद अली को 95,630 मिले वोट 

2024 के नतीजे
45.23% सपा
43.76% भाजपा
8.78% बसपा

महज छह मतों से धर्मेंद्र कश्यप रहे थे आगे
आंवला सीट की मतगणना के दौरान 18वें राउंड में एक बार महज छह मतों से धर्मेंद्र आगे हुए थे। हालांकि, अगले ही राउंड में नीरज ने 95 मतों की बढ़त दर्ज करा ली थी। यहीं से नीरज की बढ़त मजबूत होती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed