{"_id":"689e529d9965993a4d03ed1f","slug":"any-officer-who-goes-to-inspect-the-cow-shelters-should-give-the-correct-report-bareilly-news-c-4-vns1074-704503-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गोशालाओं का निरीक्षण करने जो भी अधिकारी जाए वह सही रिपोर्ट दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गोशालाओं का निरीक्षण करने जो भी अधिकारी जाए वह सही रिपोर्ट दे
विज्ञापन
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि गोशालाओं के निरीक्षण के लिए जो भी अधिकारी जाए, वह सही-सही रिपोर्ट दे। ताकि वास्तविक स्थिति संज्ञान में रहे और उसी के अनुरूप सुधार कार्य कराया जा सके।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास विभाग की सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन भी विभाग की योजनाओं में बी रैंक आई है, वह अगस्त माह में ए रैंक लाएं। कहा कि यदि अधिकारियों को काम में कोई कठिनाई आती है या किसी स्तर से सहयोग नहीं मिलता तो उसके बारे में जरूर बताएं। ब्यूरो
-- --
चीनी मिलों से किसानों के बकाया का शत-प्रतिशत भुगतान कराएं
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में कहा कि चीनी मिलें किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान करें। स्टांप और रजिस्ट्रेशन की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने जल्द सुधार करने को कहा। आबकारी अधिकारी को लंबित आरसी का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील आंवला, नवाबगंज और फरीदपुर में धारा-24 के अधिक वाद लंबित हैं। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सुधार के निर्देश दिए। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिदिन अपनी कोर्ट में अवश्य बैठें। ब्यूरो